10939 केसों का निपटारा 48565417 रुपए का सेटलमेंट
राष्ट्रीय लोक अदालत सस्ते न्याय का सशक्त माध्यम : सीजेएम मोनिका
जींद : जिला मुख्यालय में स्थित न्यायिक परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । लोक अदालत कार्यक्रम की देखरेख जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम चेयरपर्सन श्रीमती पूनम सुनेजा ने की I मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती मोनिका ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रीमती नेहा नोहरिया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जींद, फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज श्रीमती कीर्ति जैन, श्रीमती जसबीर एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्री अमित सिहाग चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्री संदीप कुमार, सब डिविजनल जुडिशल मजिस्ट्रेट नरवाना, श्री अमित uSu प्रथम श्रेणी जुडिशल मजिस्ट्रेट सफीदों के बेंच गठित किए गए l लोक अदालत में कुल 12306 मामले रखे गए इनमें से 10939 मामलों का मौके पर ही निपटा किया गया इसमें 4 करोड़ 85 लाख 67417 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया लोक अदालत में कई तरह के मामले रखे गए । मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए क्योंकि लोक अदालत के मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है । जिस समय वह धन की बचत होती है वह आपसी सौहार्द भी बना रहता है उन्होंने सभी पीठासिन अधिकारियों लोक अदालत में कार्यरत सभी कर्मचारी व अधिवक्ताओं को लोक अदालत के सुचारू रूप से संचालन के लिए धन्यवाद किया । इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, बिजली विभाग आदि के कार्य की सरहाना की । मैडम मोनिका ने बताया कि लोक अदालत में मोटर व्हीकल दुर्घटना से संबंधित 27 मामले, हिंदू मैरिज एक्ट से संबंधित 128 मामले, चेक बाउंस से संबंधित 217 मामले, दीवानी मामलों से संबंधित 361 मामले, आपराधिक मामलों से संबंधित 1513 मामले, बैंक लोन से संबंधित 7 मामलों का निपटान किया गया लोक अदालत में आए 12306 मामलों में से 10939 मामलों का निपटान किया गया और सेटलमेंट की राशि 48565417 रुपए रही ।
No comments:
Post a Comment