Breaking

Tuesday, March 10, 2026

डीसी व एसपी जींद ने पीजीआईएमएस रोहतक पहुंचकर सफीदों आगजनी में घायलों का जाना हालचाल

डीसी व एसपी जींद ने पीजीआईएमएस रोहतक पहुंचकर सफीदों आगजनी में घायलों का जाना हालचाल

सफीदों आगजनी में घायल दो और महिलाओं की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई
जींद : हरियाणा के सफीदों में 7 मार्च को रंग और गुलाल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है। आगजनी की इस दर्दनाक घटना में कई महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई थीं, जिनका इलाज पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक सहित विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
घटना के बाद घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला प्रशासन जींद के डीसी और जींद के एसपी रोहतक स्थित पीजीआईएमएस पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment