Breaking

Tuesday, March 31, 2026

कैसे बनेगा इतना बड़ा भंडारा, ऐसे में कैसे धूमधाम से बनेगी हनुमान जयंती : राजकुमार गोयल

कैसे बनेगा इतना बड़ा भंडारा, ऐसे में कैसे धूमधाम से बनेगी हनुमान जयंती : राजकुमार गोयल 

प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने लगाया आरोप भंडारा 10000 लोगों का, प्रशासन से सिलेंडर मिल रहे हैं मात्र 2,  ऐसे में कैसे बनेगा इतना बड़ा भंडारा, ऐसे में कैसे धूमधाम से बनेगी हनुमान जयंती
जीन्द : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल ने आरोप लगाया है कि एक तरफ तो प्रशासन दावा कर रहा है कि उनके पास गैस सिलेंडर का पूरा स्टाक है वहीं दूसरी ओर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल भंडारे के लिए संबंधित विभाग सिर्फ 2 सिलेंडर ही उपलब्ध करवा रहा है। भंडारा 10000 से ज्यादा लोगों का है जबकि विभाग 2 ही सिलेंडर देने की बात कर रहा है। ऐसे में इतना बड़ा भंडारा कैसे बनेगा। ऐसे में कैसे धूमधाम से हनुमान जयंती बनेगी। 
राजकुमार गोयल का कहना है कि बालाजी मेहंदीपुर सेवा समिति जींद के पदाधिकारी उनसे मिले थे। उन्होने बताया कि संस्था द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके तहत विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। रानी तालाब पर 2 अप्रैल को आयोजित होने वाला विशाल भंडारा 10000 से ज्यादा लोगों के लिए बनना है। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखकर 20 सिलेंडर की मांग की गई थी जबकि संबंधित विभाग द्वारा 2 सिलेंडर की परमिशन ही दी गई है। ऐसे में संस्था को सिलेंडरों के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। संस्था के पदाधिकारी प्रवीण मितल का कहना है कि बाकायदा प्रशासन से कार्यक्रम की परमिशन ली हुई है उसके बाद भी संबंधित विभाग और ज्यादा सिलेण्डर नही दे रहा।
राजकुमार गोयल का कहना है कि 10000 से ज्यादा लोगों का भंडारा बनना हो और विभाग सिर्फ 2 ही सिलेण्डर उपलब्ध करवाए ऐसे में कैसे इतना बड़ा भंडारा बन पाएगा। कैसे हनुमान जयंती धूमधाम से बन पाएगी। गोयल ने प्रशासन से मांग की है कि अब चूंकि इस भंडारे में 10000 से ज्यादा लोगों का भंडारा बनना है तो इस संस्था को कम से कम 10 सिलेंडर जरूर उपलब्ध करवाए जाएं। गोयल ने यह भी मांग की है कि इतने बड़े धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सिलेंडर आवश्यकता अनुसार जरूर उपलब्ध करवाए जाएं।
श्री बालाजी मेहंदीपुर सेवा समिति जींद द्वारा श्री हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य में 1 अप्रैल को पुरानी अनाज मंडी में बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। समिति के प्रवीण मित्तल, प्रमोद बंसल ने बताया कि इस जागरण में दिल्ली से भजन गायिका कपिल लाडली, कैथल से अनिल भारती हनुमान जी के सुंदर सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोहने का काम करेंगे। बाबा का मिल्क केक भोग विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। अगले दिन 2 अप्रैल को श्री राम मंदिर रानी तालाब पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों लोग प्रसाद का प्रसाद चखेंगे।

No comments:

Post a Comment