फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार ।*
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन जींद पुलिस ने गांव पाडू पिण्डारा में हुए फायरिंग व जानलेवा हमला करने के मामले में हथियार सहित दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल कि है ।
थाना सिविल लाईन जींद कि प्रभारी पीएसआई पूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि गांव पिण्डारा में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है, जिसमें फायरिंग भी हुई है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो सामने आया कि आपसी रजिंश के कारण मनजीत व महेन्द्र वासियान पाण्डू पिण्डारा ने बलवान वासी पाण्डू पिण्डारा पर जानलेवा हमला कर दिया पुलिस ने मामले कि गभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाईन जींद में धारा 109,190,191(3),333,351(2) बीएनएस व 25/54/59 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दिनांक 17.03.2026 को आरोपी मनजीत व महेंद्र वासियान पाण्डू पिण्डारा को नियमानुसार गिरफ्तार किया जाकर वारदात में प्रयोग किया गया पिस्तौल .32 बोर बरामद किया गया तथा दोनो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment