मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माताजी के निधन पर जताया शोक
चंडीगढ़ – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण की माताजी, श्रीमती प्रेम कौर कल्याण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती प्रेम कौर कल्याण के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिवंगत माताजी की पुण्य स्मृति को सादर नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
No comments:
Post a Comment