Breaking

Sunday, June 14, 2026

एलोन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी, पौने तीन बार खरीद सकते हैं पाकिस्तान को

एलोन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी, पौने तीन बार खरीद सकते हैं पाकिस्तान को
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स और फोर्ब्स के अनुसार एलोन मस्क की कुल नेटवर्थ बढ़कर 1.11 ट्रिलियन अमेरिकी डालर यानी 93.2 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है। वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के अलावा इतिहास के पहले खरबपति बन गए हैं। 
मस्क की स्पेस कंपनी SpaceX ने हाल ही में अमेरिकी शेयर बाजार में ऐतिहासिक शुरुआत की है। इसके शेयरों में 19 प्रतिशत की तेजी आई है। इस लिस्टिंग के बाद SpaceX की मार्केट वैल्यू $2.1 ट्रिलियन पहुंच गई है। मस्क के पास कंपनी के 4.76 अरब शेयर्स हैं। इनकी वैल्यू $866.5 बिलियन आंकी गई है। 
मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla में स्टॉक और ऑप्शंस मिलाकर करीब $260 बिलियन की हिस्सेदारी है, 
उनकी कुल संपत्ति में Neuralink, The Boring Company और X (ट्विटर) जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।
मस्क की $1.11 ट्रिलियन की नेटवर्थ दुनिया के अगले चार सबसे अमीर लोगों लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन, जेफ बेजोस और लैरी एलिसन की संयुक्त संपत्ति ($1.089 ट्रिलियन) से भी अधिक है।

एलोन मस्क अपनी कुल संपत्ति से सैद्धांतिक रूप से पाकिस्तान को करीब 2.5 से 2.8 बार (लगभग पौने तीन बार) खरीद सकते हैं। 
एलोन मस्क की कुल नेटवर्थ: $1.11 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है जबकि 2026 के आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था का आकार करीब $400 बिलियन से $452 बिलियन के बीच है। 
मस्क की अकेले की संपत्ति पाकिस्तान की पूरी सालाना जीडीपी से 2.5 से 2.8 गुना अधिक है। यानी वह पाकिस्तान जैसे पूरे देश की एक साल की आर्थिक कमाई को ढाई बार से ज़्यादा पैसों में अकेले खरीद सकते हैं।

No comments:

Post a Comment