प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता में सीआरएसयू के अर्जुन का स्वर्णिम प्रदर्शन, दो गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया देश और विश्वविद्यालय का मान
जींद : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद के योग विज्ञान विभाग के छात्र अर्जुन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय, प्रदेश और देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।
अर्जुन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है। विश्वविद्यालय के माननीय कूलगुरु प्रो. राम पाल सैनी अर्जुन को बधाई देते हुए उनकी सफलता को विश्वविद्यालय के इतिहास में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता, योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा एवं खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल विभाग के प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों एवं खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
गौरतलब है कि प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 8 जून तक अहमदाबाद, गुजरात में किया गया था। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व के 78 देशों से लगभग 700 एथलीटों ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment