ममता हुई शर्मसार! गली में बच्चे को जन्म देकर सीमेंट के कट्टे में छोड़ भागी महिला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
बहादुरगढ़ : जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सुबह-सुबह गली में रोने की आवाज सुनकर लोग रुके तो ऐसा मंजर दिखा कि हर कोई सन्न रह गया।
लोगों ने आसपास तलाश की तो एक सीमेंट के कट्टे में नवजात बच्चा मिला। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच में एक महिला और उसके साथ एक पुरुष दिखाई दिया, जिसके बाद कहानी ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला ने गली में ही बच्चे को जन्म दिया और नवजात को वहीं छोड़कर फरार हो गई। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, जबकि बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment