Breaking

Friday, July 31, 2026

जीन्द पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 07 पुलिस कर्मचारी

जीन्द पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 07 पुलिस कर्मचारी ।
 
पुलिस अधीक्षक  जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस ने दी सम्मान के साथ विदाई।
 जींद : 31 जुलाई 2026 को पुलिस विभाग जीन्द से 07  पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत हुए है जिनको पुलिस अधीक्षक  जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस ने विदाई समारोह के दौरान फुलमाला, पगडी, स्मृति चिह्न, सूटकेश व डीनर सेट व अन्य उपहार देकर  सम्मान के साथ अपने आगामी जीवन के बारे में शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक जींद मुख्यालय श्री संदीप कुमार, उप पुलिस अधीक्षक उचाना श्री संजय कुमार,वैलफेयर उप नि. धर्मपाल, पुलिस प्रवक्ता राजेश कुमार , सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी प्रेम सिंह बांगड के अलावा पुलिस विभाग जीन्द के अन्य कर्मचारी, सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे ।
 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस ने सेवानिवृत्त जाने वाले पुलिस कर्मचारियों को पगड़ी पहनाकर स्मृति चिन्ह के साथ सूटकेश व अन्य उपहार भेंट करते हुए कहां कि अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग तथा जनता की सेवा में लगाने पर सकुशल सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होने कहा कि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी खुद को हर जिम्मेदारी से रिटायर न समझ कर समाज सेवा के कार्यों में लिप्त रखें। अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दें। वे अपने आने वाले जीवन में अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। समाज में रहकर पुलिस के प्रति लोगों की सोच को बदलने की कोशिश करें। स्वच्छ समाज का हिस्सा बने, रिटायरमेंट के बाद आपको एक नया जीवन जीने को मिलेगा अपने इस जीवन में अपने अनुभव और खुशियां बांटे और अपने आस-पास खुशियों का माहौल बना कर रखें। रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस विभाग उनके प्रत्येक सुख-दुख का भागीदार बना रहेगा। जो भी कर्मचारी सेवा से निवृत होने के बाद भी खेल व योग में अपना समय देना चाहता है व आने वाली पीढ़ी को किसी खेल विशेष में तैयार कर सकता है तो पुलिस विभाग की तरफ से वे हर संभव मदद को तैयार हैं।
 
पुलिस प्रवक्ता  ने  सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों के सेवा अवधी के दौरान प्राप्त किये गए प्रंसशा पत्र व सेवा काल रिकार्ड  बारे में बताया । सेवानिवृत होने वाले  पुलिस कर्मचारी  निरीक्षक रविन्द्र कुमार,  निरीक्षक बलजीत सिंह , ऑनरेरी  निरीक्षक ईश्वर सिंह, ऑनरेरी  निरीक्षक बलवंत  सिंह, ऑररेरी निरीक्षक दिलबाग सिहं , ईएसआई रामसिहं, व ईएसआई सुखजीत सिंह हैं।

No comments:

Post a Comment