Breaking

Monday, July 27, 2026

मनीष गर्ग एक बार फिर बने करियाना एसोसिएशन जींद के प्रधान

मनीष गर्ग एक बार फिर बने करियाना एसोसिएशन जींद के प्रधान
जींद : करियाणा एसोसिएशन जींद ने सर्वसम्मति से मनीष गर्ग को एक बार फिर एसोसिएशन का प्रधान मनोनीत किया है। मनीष गर्ग के दोबारा प्रधान बनने पर व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

करियाना के दुकानदारों की एक बैठक उत्सव होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी वर्षों के लिए करियाणा एसोसिएशन के प्रधान बनाने विचार विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से मनीष गर्ग को ही एक बार फिर प्रधान मनोनीत किया गया। प्रधान मनोनीत होने के बाद मनीष गर्ग ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि सभी व्यापारियों के विश्वास, प्रेम और आपसी भाईचारे की जीत है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। मनीष गर्ग ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता करियाणा व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान करवाना तथा व्यापारियों की आवाज को मजबूती से प्रशासन और सरकार तक पहुंचाना रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और मार्गदर्शन देने की अपील की।

इस अवसर पर मनीष गर्ग ने व्यापार मंडल जींद के प्रधान महावीर कंप्यूटर, सुनील वशिष्ठ तथा अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी वरिष्ठजनों ने स्वयं आकर उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं जो उनके लिए सम्मान और प्रेरणा की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी व्यापारियों के सहयोग और एकजुटता से करियाणा एसोसिएशन जींद भविष्य में और अधिक मजबूत होगी तथा व्यापारियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment