Narwana: सर्वजातीय नरवाना खाप के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। नगर परिषद नरवाना की ओर से एसडी कन्या महाविद्यालय के नजदीक रेलवे ओवरब्रिज के साथ सर्वजातीय नरवाना खाप के चबूतरे के लिए जमीन उपलब्ध करवाए जाने के बाद खाप के पांचों गांवों की 36 बिरादरियों के गणमान्य लोगों ने नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि एवं नगर पार्षदों की मौजूदगी में चबूतरे का बोर्ड स्थापित किया।नरवाना खाप के प्रवक्ता किताब सिंह मोर ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न खाप पंचायतों के पास अपने-अपने चबूतरे हैं, जबकि सर्वजातीय नरवाना खाप लंबे समय से चबूतरे के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग कर रही थी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और नगर परिषद नरवाना के सहयोग से यह मांग पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रस्तावित स्थल पर भूमि पूजन कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में नरवाना खाप के पांचों गांवों की 36 बिरादरियों के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।खाप प्रधान राजबीर सिंह मोर ने जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण मिर्धा, विशाल मिर्धा सहित सभी नगर पार्षदों का आभार जताया। उपप्रधान माला राम गोयत, सुदेश चोपड़ा और सतपाल मोर ने कहा कि यह चबूतरा पांचों गांवों की 36 बिरादरियों के आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग का प्रतीक बनेगा।नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण मिर्धा ने कहा कि चबूतरे के निर्माण से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और मजबूत होगा तथा यह स्थान सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा।इस अवसर पर विशाल मिर्धा, आशु शर्मा, पूर्व चेयरमैन बीरबल शर्मा, कर्मबीर सैनी, राजू प्रजापत, विपुल नैन, नरेश निक्का, शेरा चहल, रमेश तूफान, विजय सरपंच, गोपी राम मोर, सुभाष चहल, शेरा मोर, प्रेम चोपड़ा, नरवाना औद्योगिक एरिया प्रधान सुरजीत मोर, अजय सेन, विनोद रायका, डॉ. संजय, चरण सिंह चोपड़ा, भूरा मोर सहित सभी नगर पार्षद एवं नरवाना, दबलैन, बद्दोवाल, इस्माईलपुर और मोहलखड़ा गांवों की 36 बिरादरियों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सर्वजातीय नरवाना खाप को मिला अपना चबूतरा, 36 बिरादरियों ने लगाया बोर्ड
No comments:
Post a Comment