रणधीर सिंह बने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद् के प्रधान
जींद : राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद के प्राचार्य रणधीर सिंह को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की सांस्कृतिक परिषद् का प्रधान नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष एवं खुशी का माहौल है।
इस विशेष अवसर पर प्रोफेसर डॉ. राजेश बूरा एवं डॉ. सुमिता आशरी ने रणधीर सिंह को पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रणधीर सिंह अपने अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगे।
रणधीर सिंह के नेतृत्व में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी कला, संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. राजेश बूरा एवं डॉ. सुमिता आशरी ने रणधीर सिंह के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी।
No comments:
Post a Comment