चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रद्द रहने से यात्रियों को होगी परेशानी
जींद : चंडीगढ़ में तकनीकी कार्य (ब्लाक) के कारण चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन संख्या 20990-20989 पूरी तरह रद्द नहीं है बल्कि अंबाला और चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द है। ट्रेन नंबर 20989 उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 के बाद 26 व 30 सितंबर के साथ-साथ तीन, सात, 10 व 14 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से चल कर अंबाला तक जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी 24 व 27 सितंबर के अलावा एकए चारए आठए 11 व 15 अक्टूबर को चंडीगढ़ की जगह अंबाला से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जींद जंक्शन से होकर गुजरती है, इन निर्धारित तिथियों पर यह चंडीगढ़ के बजाय अंबाला से अपनी यात्रा शुरू या समाप्त करेगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चंडीगढ़ से चलकर उदयपुर की ओर ट्रेन वीरवार और रविवार व उदयपुर से चंडीगढ़ तक बुधवार व शनिवार को जींद पहुंचती है। ट्रेन नंबर 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ से चल कर अंबाला कैंटए कुरुक्षेत्रए कैथल होते हुए दोपहर लगभग पौने तीन बजे नरवाना पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर बाद तीन बजकर 18 मिनट पर जींद पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, अलवर, राजगढ़, गांधीनगर जयपुर, अजमेर, राणा प्रतापगढ़ के बाद उदयपुर पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 20989 दोपहर बाद चार बजकर पांच मिनट पर उदयपुर से चलकर जयपुरए अलवर के रास्ते रोहतक होते हुए सुबह पांच बजकर आठ मिनट पर ट्रेन जींद पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला के रास्ते सुबह लगभग दस बजे तक चंडीगढ़ पहुंचती है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे जंक्शन स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि चंडीगढ़-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन साप्तहिक रूप से अलग-अलग दिन जींद पहुंचती है। चंडीगढ़ का ब्लाक कार्य भी चल रहा है, उसमें ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके। इसके लिए कर्मचारी लगातार प्रयासरत हैं।
No comments:
Post a Comment