Breaking

Wednesday, October 14, 2026

हरियाणा होम्योपैथिक काउंसिल के रजिस्ट्रार ने मारा छापा, प्रैक्टिस का लाइसेंस भी नहीं मिला, अनेक बीमारियों को ठीक करने का दावा, मामला दर्ज

हरियाणा होम्योपैथिक काउंसिल के रजिस्ट्रार ने मारा छापा, प्रैक्टिस का लाइसेंस भी नहीं मिला

अनेक बीमारियों को ठीक करने का दावा, मामला दर्ज
पुलिस ने संचालक के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
जींद : पिल्लूखेड़ा खंड के गांव गांव अमरावली खेड़ा के निकट अवैध रूप से चल रहे होम्योपैथिक हैल्थ केयर सेंटर पर हरियाणा होम्योपैथिक काउंसिल के रजिस्ट्रार ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान संचालक के पास वैध प्रेक्टिस के दस्तावेज नही मिले। होम्योपैथिक हैल्थ केयर सेंटर से दवाइयां भी बरामद हुई हंै। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सेंटर संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाला जी हेल्थ केयर अस्पताल के संचालक मनोज की तरफ  से इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर दावा किया जा रहा था कि वह काफी असाध्य रोगों का इलाज होम्योपैथिक पद्धति से करते हैं। इसके अलावा सीएम विंडो पर भी इसकी शिकायत हुई थी। हरियाणा होम्योपैथिक काउंसिल के रजिस्ट्रार डा. वैभव बिडानी, जींद से जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. अमित रोहिला, मेडिकल आफिसर डा. शिवम गांधी के अलावा पिल्लूखेड़ा पुलिस के साथ बालाजी हेल्थ केयर पर दबिश दी। इस दौरान टीम को यहां पर मनोज मिला। जिसे सभी डाक्टर बोल रहे थे। टीम ने जब मनोज से प्रैक्टिस करने का कोई लाइसेंस या अन्य दस्तावेज मांगा तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने अस्पताल में काफी मात्रा में होम्योपैथिक दवाइयां मिली। यहां बिल बुक, ओपीडी बुकए कैश बुक मिली। टीम ने पूरी वीडियोग्राफी करवाते हुए इसकी शिकायत पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बालाजी हेल्थ केयर अस्पताल में हर प्रकार की बीमारी का सस्ता व स्थायी इलाज करने का दावा किया गया था। विशेष रूप से ल्यूकोरिया, गठिया बाय, जोड़ों का दर्द, थायरॉयड, एलर्जी, बवासीर, कील मुहांसे, छाइयां, बालों का झडऩा,  गदूद सहित अन्य बीमारियों का इलाज करने का बोर्ड लगाया गया था। मंगलवार को जानकारी देते हुए पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी चंद्र सिंह ने बताया कि अवैध रूप से होम्योपैथिक हैल्थ केयर सेंटर चलाने की शिकायत मिली थी। फिलहाल शिकायत के आधार पर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment