अगस्त तथा सितंबर महीने में डिलीवरी का आंकड़ा पहुंचा 25 के पार
गर्भवती महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित : डा. दीक्षा
जींद : पीएचसी नगूरां ने जहां प्रदेश में सर्वोच्च कायाकल्प का पुरस्कार अपने नाम किया है वहीं गर्भवती महिलाओं के डिलीवरी के मामले मेंं भी पीएचसी लोगों के दिलों मेंं जगह बनाती जा रही है। डिलीवरी के मामले में अगस्त तथा सितंबर महीने की बात करें तो डिलीवरी का आंकड़ा 25 के पार पहुंच चुका है। नगूरां चिकित्सा प्रभारी डा. दीक्षा यादव ने इसका श्रेय गांव की सरपंंच तथा ब्लाक समिति चेयरमेन राहुल को दिया है।
ब्लाक समिति चेयरमेन राहुल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने नजदीकी डिलीवरी हट खोल कर नगूरां तथा आसपास गांव के लोगोंं को तोहफा देने का काम किया है। अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान अपनी नजदीकी डिलीवरी केंद्र पर जाकर डिलीवरी कराने में आसानी होगी। उनका कहना है कि नगूरां पीएचसी में डिलीवरियों के आंकड़ा के साथ ही अन्य सुविधाओं में इजाफा होने से निकटवर्ती गांवों की गर्भवती महिलाओं तथा लोगों को ईलाज के लिए दूर दराज स्वास्थ्य केंद्रों का रूख नहीं करना पड़ेगा। पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को पहले से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं गर्भवती महिलाओं को भी स्वास्थ्य देखभाल के लिए दूर के स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं भटकना पड़ेगा।
आंकड़ों की बढोत्तरी, कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम
नगूरां गांव की सरपंच मोनिका ने पीएचसी नगूरां पर डिलीवरी मामले मेंं आंकड़ों की बढोत्तरी का श्रेय कर्मचारियों की मेहनत को दिया है। जिन्होंने समय-समय पर पीएचसी को चाहे तो प्रदेश का सर्वोच्च कायाकल्प अवार्ड हो या फिर डिलीवरी की संख्या बढाने का मामला हो हर कदम पर कर्मचारियों का हौंसला बढाने का काम किया है।
गर्भवती महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित : डा. दीक्षा
भारत सरकार द्वारा सुरक्षित प्रसव और गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां, मुफ्त एम्बुलेंस और सीधे बैंक खाते में वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना में संस्थागत प्रसव तथा सरकारी अस्पताल में डिलीवरी को बढ़ावा देना है। इसके तहत डिलीवरी के बाद महिला के बैंक खाते में सीधी नकद राशि भेजी जाती है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को उनके अच्छे पोषण और आराम के लिए वित्तीय मदद देती है। इसके तहत देश की सभी गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक महीने की नौ तारीख को नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पूर्व व्यापक और गुणवत्तापूर्ण जांच बिल्कुल निरूशुल्क प्रदान की जाती है। इसमें डाक्टर द्वारा उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान कर विशेष देखभाल की जाती है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को अपने नजदीकी डिलीवरी हट पर प्रसव कराना चाहिए ताकि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। डिलीवरी के मामले में नगूरां पीएचसी पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ प्रशिक्षित स्टाफ उपस्थित है।
No comments:
Post a Comment