Breaking

Friday, October 16, 2026

जुलाना के पांच गांवों में मिनी कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

जुलाना के पांच गांवों में मिनी कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

प्रति गांव 33 लाख रुपये होंगे खर्च
शादी, विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए मिलेंगी सुविधाएं
जींद: जुलाना क्षेत्र के पांच गांवों गतौली, देवरड़, किनाना, करसोला और लजवाना कलां में मिनी कम्युनिटी सेंटर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत कीए जबकि कार्यक्रमों की अध्यक्षता हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने की। प्रत्येक गांव में मिनी कम्युनिटी सेंटर के निर्माण पर 33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में विकास कार्य करवा रही है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ गांवों में भी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। मिनी कम्युनिटी सेंटर बनने से ग्रामीणों को अपने गांव में ही सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इन केंद्रों का इस्तेमाल शादी, विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए कर सकेंगे। इससे लोगों को दूर.दराज के स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और गांवों में ही सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
*गतौली में 15 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत*
गतौली में मिनी कम्युनिटी सेंटर के शिलान्यास के दौरान कैप्टन योगेश बैरागी ने गांव में करवाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गतौली गांव में 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। इन कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा गांव में शेष विकास कार्य भी जल्द शुरू करवाने की दिशा में काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाना भी प्राथमिकता में शामिल है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों का समग्र विकास करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैंए ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
नशामुक्त हरियाणा बनाने का दिलाया संकल्प
कार्यक्रमों के दौरान मोहन लाल बड़ौली ने ग्रामीणों को नशामुक्त हरियाणा बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्यए परिवारों की खुशहाली और समाज की प्रगति के लिए गंभीर चुनौती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने युवाओंए अभिभावकोंए ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा प्रत्येक गांव को नशामुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त हरियाणा के निर्माण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment