पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के आह्वान पर हरियाणा राजधानी में भरेगा गर्जना : पवन गर्ग
‘वोट बचाओ-देश बचाओं’ महारैली भीड़ के लिहाज से इतिहास दर्ज करेगी
लोगों के गुस्से को भांपकर भाजपा औच्छे हथकंडे अपना रही
जींद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन गर्ग ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर इंडिया गठबंधन से जुड़े जो दल 1 नवंबर को दिल्ली में ‘वोट बचाओ-देश बचाओं’ महारैली करने जा रहे है, वह भीड़ के लिहाज से इतिहास दर्ज करेगी। यह रैली देश की ही नहीं पूरी दुनिया की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। क्योंकि मसला लोकतंत्र को बचाने का है, मसला संविधान को बचाने का है, मसला लोगों के वोट के अधिकार को बचाने का है। इसलिए इस रैली में भाग लेने के लिए देश भर के संजीदा और स्वाभिमानी लोग तैयार हो चले है। भाजपा सरकार की कटपुतली बनकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जिस तरह से लोगो के वोट काटकर संविधान पर चोट पहुंचाई है उससे देश के जन-जन में उबाल आया हुआ है। इस उबाल की आंच 1 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में देखने को मिलेगी। यहां जारी ब्यान में कांग्रेस नेता पवन गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचलने में पूरा जोर लगा रही है। मगर सत्तासीन भुल गये है कि इस देश के लोगों की रगो में शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरू, सुभाषचंद्र बोस, रानी लक्ष्मी बाई, आर्यन लेडी इंद्रा गांधी, जैसा सरीखा वह खुन बह रहा है जो किसी की भी जुल्म ज्यादती सहन नहीं कर सकता। गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के उबाल से घबरा चुकी है, इसलिए वह रैली में अडंग़ा डालने के लिए औच्छे प्रयासो पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रैली को लेकर प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई थी। इस रणनीति के लिहाज से 1 नवंबर को दिल्ली में हरियाणा से करीब 6 लाख कार्यकर्ता गरजनेे का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर सौ फिसदी खरा उतरते हुए जींद में पूरे जन-बल के साथ दिल्ली में पहुंचेगे। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के आह्वान पर हरियाणा, दिल्ली में गर्जना भरने के लिए तैयार हो चला है। पवन गर्ग ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से सरकार चोरी करवाने का काम किया है। इसलिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उस दिन रूकेगा जब ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो जायेगा। लोकतंत्र पर प्रहार देश का कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति सहन नहीं करेगा।
No comments:
Post a Comment