पुलिस अधीक्षक जींद के निर्देशन में पुलिस की सक्रियता से शांत हुआ जन-आक्रोश, बिजली-पानी की समस्या के समाधान में भी निभाई अहम भूमिका ।
जींद: जिले में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों के बीच जींद पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती उपासना भा पु से के कुशल निर्देशन में तत्परता, सूझबूझ और जनहित के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की सक्रियता, प्रभावी संवाद और प्रशासनिक समन्वय के चलते विभिन्न स्थानों पर उत्पन्न हो रहे जन-आक्रोश को शांत किया गया तथा आमजन के आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिला उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती उपासना भा पु से ने शहर जींद के विभिन्न पावर हाउसों का दौरा कर वहां की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया गया, ताकि आमजन को कम से कम परेशानी हो तथा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
पिल्लूखेड़ा में पुलिस के समन्वय से बहाल हुई बिजली आपूर्ति
थाना पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में हड़ताल के कारण वाटर सप्लाई से जुड़े मुख्य फीडर के ठप होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने संबंधित तकनीकी कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित किया। संयुक्त प्रयासों से तकनीकी खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने में मदद की गई, जिससे पेयजल संकट के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
पावर हाउस पर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे लोगों को समझाकर किया शांत
बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से नाराज स्थानीय लोग पावर हाउस पर एकत्रित हो गए और विरोध-प्रदर्शन की तैयारी करने लगे। मौके पर तैनात पुलिस बल ने संयम, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया। पुलिस ने उनकी समस्या को समझते हुए स्थिति से अवगत कराया और शांति बनाए रखने की अपील की। ।
जिले में पुलिस सतर्कता से, यातायात सुचारू रूप में निर्बाध चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती उपासना के नेतृत्व में जींद पुलिस ने जिले में धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें समझाया और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखा । जींद पुलिस ने आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए यह सुनिश्चित किया कि आम नागरिकों के आवागमन और यातायात प्रबंधन में अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो।
जींद पुलिस की इस सक्रिय कार्यप्रणाली ने स्पष्ट किया कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट की परिस्थितियों में आमजन की समस्याओं को समझना, संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना और शांतिपूर्ण समाधान का मार्ग प्रशस्त करना भी है।
जींद पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
No comments:
Post a Comment