Breaking

Wednesday, October 21, 2026

उपासना ने संभाला पुलिस अधीक्षक जींद का कार्यभार

उपासना ने संभाला पुलिस अधीक्षक जींद का कार्यभार
जींद: पुलिस अधीक्षक कैथल के पद पर दो बार दे चुकी हैं सेवाएं, इससे पूर्व एसपी सीआईडी एवं एटीएस के पद पर थीं तैनात

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते  हुए बताया कि  2017 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी श्रीमती उपासना ने आज दिनांक 21.10.2026 को जिला जींद की पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया । इससे पूर्व श्रीमती उपासना भा.पु.से ने सीआईडी एवं एटीएस के पद पर कार्यरत थीं। इसके अतिरिक्त, दो बार बतौह  पुलिस अधीक्षक कैथल के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
श्रीमती उपासना को पुलिस विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। उनके जींद पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशा  तस्करों पर अंकुश लगाने  तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

जिला जींद पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करना, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना रहेगा। इसके अतिरिक्त  पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस सेवाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर जोर दिया जाएगा।
जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment