अपनी कार्यशैली और मिलनसार व्यवहार से एसपी कुलदीप सिंह ने जींद के लोगों के दिलों में बनाई जगह : राजकुमार गोयल
जींद : जींद में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य करते हुए एसपी कुलदीप सिंह ने अपनी कार्यशैली, सरल स्वभाव और आमजन से सीधे जुड़ाव के चलते एक अलग पहचान बनाई। अब सरकार द्वारा उनका तबादला कर उन्हें एसपी सीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें एटीएस का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
जींद के प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने एसपी कुलदीप सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने मिलनसार व्यवहार और जनहितैषी कार्यशैली से आम लोगों के बीच विशेष स्थान बनाया। वे लोगों से सहजता से मिलते थे, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे और उनके समाधान के लिए प्रयास करते थे। गोयल ने कहा कि एसपी कुलदीप सिंह की सबसे खास बात यह रही कि आमजन अपनी समस्याओं को लेकर सीधे उनसे संपर्क कर सकता था। वे 24 घंटे फोन पर उपलब्ध रहते थे जिससे लोगों को अपनी बात पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने का भरोसा मिलता था। एक पुलिस अधिकारी के रूप में उनका सरल स्वभाव, जनता के प्रति संवेदनशीलता और समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता सराहनीय रही।
गोयल ने कहा कि एसपी कुलदीप सिंह ने जींद में अपने कार्यकाल के दौरान लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। आमजन के साथ उनका बेहतर तालमेल, सहज व्यवहार और लोगों की समस्याओं को सुनने का तरीका लंबे समय तक याद रखा जाएगा। राजकुमार गोयल ने कुलदीप सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे अपनी नई जिम्मेदारी में भी इसी समर्पण, संवेदनशीलता और कार्यकुशलता के साथ जनसेवा करते रहेंगे।
No comments:
Post a Comment