Breaking

Tuesday, October 27, 2026

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला विंग द्वारा जींद में पहली बार भव्य महारास एवं गरबा महोत्सव का आयोजन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला विंग द्वारा जींद में पहली बार भव्य महारास एवं गरबा महोत्सव का आयोजन

सुरों के सरताज सुरेंद्र रोमियो ने अपनी गायकी से बांधा समां, श्री कृष्ण भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ समारोह
जींद : जींद में पहली बार अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जींद की महिला विंग द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्यापीठ मार्ग स्थित एसडी स्कूल में आयोजित स्वदेशी मेले के प्रांगण में भव्य महारास एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, पारंपरिक गरबा, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सुरों के सरताज सुरेंद्र रोमियो की शानदार गायकी ने समारोह को यादगार बना दिया। महोत्सव में शहर की सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ सामूहिक गरबा प्रस्तुति कर उपस्थित जन का मन मोह लिया। महोत्सव का आयोजन महिला विंग की अध्यक्षा पुष्पा द्वारा अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल के सानिध्य में किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण चंद मिड्ढा के प्रतिनिधि राजन चिल्लाना, एसडी स्कूल के उप प्रधान राजीव गोयल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीष गोयल, गंगा पुत्रा अस्पताल के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल जींद के प्रधान रामबिलास मित्तल, प्रमुख समाजसेवी अनिल कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन गर्ग, प्रमुख व्यवसायी राजबीर पंवार, एडवोकेट एस.के. गर्ग, प्रमुख व्यवसायी सुभाष गुप्ता, अग्रोहा धाम जींद के प्रधान अशोक गोयल, युवा नेता अमित गर्ग और मुकेश गोयल इत्यादि अतिथिगण के तौर पर उपस्थित हुए। इन सभी अतिथियों ने इस सांस्कृतिक पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव राजेश गोयल भी इस महोत्सव में विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होने महोत्सव के साथ साथ 7 दिन चलने वाले स्वदेशी मेले को लेकर आयोजको को बधाई दी। इस मौके पर सावर गर्ग, रामधन जैन, रेणु तायल, मोनिका गर्ग, अंजू सिंगला, बिंदु गुप्ता, रेखा गर्ग, साधना गुप्ता, सुनीता गर्ग, सुमन अग्रवाल, सुशील सिंगला, मनीष गर्ग, सोनू जैन, रजत सिंगला, मनजीत कुमार, गोपाल जिंदल, जय भगवान सिंगला सहित अग्रवाल समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महारास आर्ट डांस स्टूडियो के जिमी बिरला एंड पार्टी द्वारा तैयार करवाया गया।
इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज महिला विंग की अध्यक्षा पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में गोपियों के साथ दिव्य महारास रचाया था। महारास इसी प्रेम, भक्ति, आनंद और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। इसी दिव्य परंपरा को स्मरण करने और नई पीढ़ी को भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि गरबा और महारास जैसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि महिला विंग की ओर से जींद में पहली बार इस प्रकार का भव्य महारास एवं गरबा महोत्सव आयोजित करना सराहनीय पहल है। ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ महिलाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। सैकड़ों महिलाओं की सामूहिक गरबा प्रस्तुति जींद के लिए एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव बनी। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए महिला विंग की अध्यक्षा पुष्पा अग्रवाल और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए महिला विंग की टीम पिछले तीन महीनों से तैयारियों में जुटी हुई थी।

No comments:

Post a Comment