हस्पताल गरीब मरीज मारपीट कांड
डॉक्टरों ने दिया 4 बजे का अलीमेटम
कल से सरकारी हॉस्पिटल में इलाज बंद....
प्रशासन के सब काम होंगे बंद
जींद में डॉक्टरों का बड़ा ऐलान: 11 नवंबर शाम 4 बजे तक FIR वापस नहीं हुई तो पुलिस-प्रशासन से जुड़े काम बंद, 12 नवंबर से OPD का बहिष्कार
जींद : नागरिक अस्पताल में मरीज और उसकी पत्नी के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और एएसपी अमित भाटिया से मिला और पूरे मामले में अपना पक्ष रखते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
एसोसिएशन ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 11 नवंबर शाम 4 बजे तक चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं ली गई तो इसके बाद पुलिस और प्रशासन से संबंधित कार्य बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, 12 नवंबर से चिकित्सक OPD सेवाओं का बहिष्कार करेंगे।
डॉक्टरों ने बताई पूरे मामले की कहानी
अधिकारियों से मुलाकात से पहले एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान डॉ. राजेश भोला, स्टेट जनरल सेक्रेटरी डॉ. बिजेंद्र ढांडा और डॉ. रघुवीर पूनिया ने की। बैठक में FIR में नामजद चिकित्सकों ने भी अपना पक्ष रखा।
एसोसिएशन प्रधान डॉ. राजेश भोला ने बताया कि मरीज शाम करीब 5 बजे अस्पताल पहुंचा था और सवा 6 बजे उसकी MLR कर दी गई थी। मरीज को समय पर उपचार दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचार के दौरान मरीज सम्मी ने चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसकी CCTV फुटेज भी अस्पताल से निकलवाई गई है। इसके अलावा रात 8 से 9 बजे के बीच ड्यूटी बदलने के बाद पहुंचे दूसरे चिकित्सक के साथ भी मरीज ने दुर्व्यवहार किया।
डॉ. भोला ने कहा कि घटना के बाद मरीज करीब दो घंटे तक इमरजेंसी से गायब रहा। मरीज के साथ मारपीट करने वाले कपिल के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, ऐसे में चिकित्सकों के नाम FIR में शामिल करना गलत है।
दो अधिकारियों को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी।
एसोसिएशन के स्टेट जनरल सेक्रेटरी डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने बताया कि एसपी उपासना ने मामले की जांच एएसपी अमित भाटिया को सौंपी है, जबकि प्रशासनिक स्तर पर नगराधीश मोनिका को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। एसोसिएशन ने दोनों अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रख दिया है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए और जांच में सभी पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए। अस्पताल की CCTV फुटेज जांच अधिकारियों को उपलब्ध करवा दी गई है।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह भी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई चाहती है, लेकिन चिकित्सकों को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
No comments:
Post a Comment