Breaking

Wednesday, November 4, 2026

सुरेन्द्र कुमार बने अखिल भारतीय खटीक समाज के हरियाणा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

सुरेन्द्र कुमार बने अखिल भारतीय खटीक समाज  के हरियाणा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

-सांसद अनिल फिरोजिया के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. सिप्पी महेन्द्रा ने की नियुक्ति
जींद: जींद के सुरेन्द्र कुमार को अखिल भारतीय खटीक समाज  (रजि )  का हरियाणा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामसिंह चेतीवाल, हरियाणा संगठन प्रभारी प्रो. राजेश भिवाल से विचार-विमर्श और हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रामनाथ मोगा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. सिप्पी महेन्द्रा ने उनकी नियुक्ति की है।
संगठन की ओर से जारी नियुक्ति संदेश में कहा गया कि सुरेन्द्र कुमार वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ सक्रिय समाजसेवी भी हैं। वे लंबे समय से समाज के सुख-दुख और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेते रहे हैं। उनकी लेखनी, सामाजिक सक्रियता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कार्यशैली से हरियाणा में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय नेतृत्व को उम्मीद है कि सुरेन्द्र कुमार अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे। उनके नेतृत्व में हरियाणा के विभिन्न जिलों में संगठन की इकाइयों को मजबूत करने, समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही समाज के युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित करने और शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी जोर रहेगा।
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. सिप्पी महेन्द्रा ने विश्वास जताया कि सुरेन्द्र कुमार के अनुभव और कार्यशैली से हरियाणा में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा तथा राष्ट्रीय नेतृत्व की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

No comments:

Post a Comment