Breaking

Monday, November 9, 2026

राहुल गांधी के सच और हरियाणा वालों की गर्जना से घबराये भाजपाई : सांसद सतपाल ब्रह्मचारी


राहुल गांधी के सच और हरियाणा वालो की गर्जना से घबराये भाजपाई : सांसद सतपाल ब्रह्मचारी

चंहुऔर अव्यवस्था का आलम, हर कोई नजर आ रहा परेशान
जींद : दीयो के पर्व दीवाली को मनाने के लिए लोगों में बड़ा उत्साह देखने को मिला। नेता से लेकर अधिकारी तक एक-दूसरे को बधाई देते हुए नजर आये। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने तीर्थ पांडु पिंडारा स्थित अपने आश्रम में लोगों के साथ पर्व मनाया। इस दौरान जहां एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई वहीं सांसद ब्रह्मचारी ने कहा कि भाईचारे से बड़ी कोई सौगात नहीं होती। इसलिए इस पर्व को हर कोई मिल जुलकर मनाये। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर, जिला महासचिव नवीन सांगवान, विजय मोर सहित कांग्रेस के अनेको नेताओं सहित सामाजिक, धार्मिक, कर्मचारी, व्यापारी, संगठनो के अलावा दर्जनो गांव के लोग भी पहुंचे हुए थे। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि देश के हित में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सच्चाई के पथ पर आगे बढ़ते हुए जिस तरह से भाजपा सरकार की कूनीतियों की पोल खोल रहे है उससे सत्ताधारी घबरा चुके है। हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिस तरह लाखों लोगों के साथ वोट चोरी के मामले में सत्तासीनो को आइना दिखाने के लिए दिल्ली में पहुंचे उससे भाजपाई घबरा चुके है। रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुड्डा के निवास के सामने प्रदर्शन करना सीधे तौर पर इस बात को दर्शाता है कि नेता प्रतिपक्ष के जन-बल को देखते हुए सत्तासीन बोखला चुके है। सांसद ने कहा कि देश और हरियाणा में कानून व्यवस्था गड़बड़ा चुकी है। बेरोजगारी का डंक युवाओं को रूला रहा है। किसान, मजदूर, दुकानदार, व्यापारी, सरकार की कूनीतियों से हताश हो चले है। भाजपा सरकार को केवल अपने चंद उद्योगपति मित्रों के हित ही नजर आ रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था गड़बड़ा चुकी है। अस्पतालो में डॉ. नहीं है और सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की भारी कमी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तीर्थ पांडु पिंडारा में हर अमावस्या पर लाखो श्रद्धालु पहुंचते है वहां ना तो पर्याप्त बिजली है और ना ही पीने को गुणवत्ता से भरा हुआ पानी। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सरकार जींद में भाखड़ा से जो पानी ला रही है उसे तीर्थ पांडु-पिंडारा तक भी पहुंचाया जाये। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि तीर्थ पांडु-पिंडारा के विकास के लिए प्रदेश सरकार कतई भी गंभीर नहीं है। यदि भाजपा सरकार तीर्थ को लेकर जरा सी भी संजीदा होती तो यहां व्यवस्था नजर आती। देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालु जब तीर्थ में व्यवस्था का अभाव देखते है तो वे सीधे तौर पर सिस्टम चलाने वालो पर सवाल उठाते है।

No comments:

Post a Comment