चंद्रप्रकाश अरोड़ा समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज
गैस चोरी की करते हुए लगी आग,कोशिश में भड़की थी आग
जींद : गांव बिशनपुरा के पास हुए भीषण HP एलपीजी LPG गैस टैंकर अग्निकांड के पीछे एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच और एचपीसीएल HPCLकी शिकायत के अनुसार, टैंकर में आग किसी तकनीकी खराबी से नहीं, बल्कि गैस चोरी और कालाबाजारी करने के दौरान लगी थी। 20 नवंबर की रात HP गैस प्लांट से 700 टन एलपीजी लेकर भठिंडा जा रहे टैंकर को चालक ने बिशनपुरा के पास एक ढाबे से कुछ दूरी पर रोका था। वहां टैंकर से अवैध रूप से गैस निकालने चोरी करने का प्रयास किया गया, जिससे भीषण आग भड़क उठी।
इस आग ने आसपास के पूरे इलाके और मौके पर मौजूद लोगों की जान को गंभीर खतरे में डाल दिया था। फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसें के बाद एचपीसीएल के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक रोहित ब्रह्मदेव की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने टैंकर के ट्रांसपोर्टर चंद्रप्रकाश अरोड़ा समेत दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (धोखाधड़ी, लोगों की जान जोखिम में डालने और आवश्यक वस्तु कालाबाजारी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#HPCL #dcjind #HP #HPGas #jindgas #LPGas
No comments:
Post a Comment