Breaking

Friday, August 1, 2025

August 01, 2025

एचकेआरएनएल के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों की सेवाएं होंगी समाप्त, सीएम ने मुख्य सचिव की सलाह को दी मंजूरी .. *वॉयरल पोस्ट*

एचकेआरएनएल के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों की सेवाएं होंगी समाप्त, सीएम ने मुख्य सचिव की सलाह को दी मंजूरी
चंडीगढ़, – हरियाणा सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए उन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया है जो पिछले पांच वर्षों से कम समय से कार्यरत हैं और जिन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के माध्यम से नियुक्त किया गया था।
मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने इस मामले में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की सलाह को स्वीकार कर लिया है। मुख्य सचिव द्वारा 22 जुलाई 2025 को दी गई सलाह में यह निर्देश दिया गया कि 5 वर्ष से कम कार्यकाल वाले कर्मचारियों की सेवाएं बंद कर दी जाएं और खाली पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को अधियाचन भेजा जाए, ताकि नियमित भर्तियों को प्राथमिकता मिल सके। केवल विशेष परिस्थिति में, जैसे चालकों की कमी हो, तो उन्हें स्थानीय स्तर पर अधिकतम छह महीने के लिए अनुबंधित किया जा सकता है।

एपीएससीएम डॉ. साकेत कुमार, आईएएस द्वारा सीएम के निर्देशानुसार संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए लिखा गया है।
यह विशेष समाचार हरियाणा बुलेटिन न्यूज़ की विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
अगर आपके पास भी कोई विशेष जानकारी या खबर है जिसे आप जनता तक पहुंचाना चाहते हैं, तो कृपया हमें व्हाट्सएप करें 9802110050 पर।
August 01, 2025

"प्रेमचन्द की विरासत " विषय पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद जींद ने की ऑनलाइन गोष्ठी

"प्रेमचन्द की विरासत " विषय पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद जींद ने की ऑनलाइन गोष्ठी
जींद :अखिल भारतीय साहित्य परिषद जींद इकाई ने मुंशी प्रेमचन्द की जयन्ती को मनाते हुए एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसका माध्यम ऑनलाइन रहा। कार्यक्रम का प्रारम्भ परिषद महामन्त्री डॉक्टर क्यूटी ने मां सरस्वती को अपने भाव समर्पित कर किया तत्पश्चात डॉक्टर प्रेम ने मुंशी प्रेमचन्द की लिखी कहानियों और उपन्यास के पात्रों को याद करके कहा कि उन पात्रों को वो अपने आसपास आज भी महसूस करती हैं। मन्जु मानव अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद जींद इकाई द्वारा उपन्यास के किरदारों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रेमचन्द की लेखनी तीक्षण, धारदार,मर्मस्पर्शी और तत्कालीन परिस्थितियों को उजागर करती बड़े संतुलन के साथ चली। उनके अनेक उपन्यासों में आर्थिक परिस्थितियां विषमता का कारण बनी जिसे काव्य रूप में इस प्रकार उजागर किया। 
"जुर्म सहना कोई रजा तो नही,जीना कब सीखे हैं पता ही नहीं।वक्त बीमार कर गया ऐसे,पास अपने कोई दवा भी नहीं। "शहीद उद्यम सिंह के बलिदान दिवस पर भी काव्य रूप में दो पंक्तियों में भाव अर्पित किए। डॉक्टर मन्जुलता रेढू ने प्रेमचन्द द्वारा साहित्य को दी गई दिशा तुलसीदास द्वारा लिखित उनकी रचनाएं जो जीवन का आधार हैं जिनके बिना जीवन का कोई अस्तित्व नहीं। वह स्वयं इन रचनाओं पर आस्था रखती हैं। शहीद उद्यम सिंह की शहादत व उनके जज्बे को नमन किया जिनके कारण जलियांवाला बाग कांड का बदला लिया जा सका। हिन्दी गीतों को अपनी आवाज देने वाले रफी की पुण्य तिथि पर नमन किया। तदुपरांत डॉक्टर क्यूटी ने तुलसीदास द्वारा रचित "तू दयालु दीन हो तो दानी हम भिखारी "गीत को स्वरबद्ध कर श्रवण करवाया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रहे डॉक्टर जगदीप राही ने प्रेमचन्द, तुलसीदास को भाव समर्पित किए शहीद उद्यम सिंह के सीने में बदले की 20 वर्ष की अग्नि का व्याख्यान करते हुए विभिन्न विषम परिस्थितियों प्रकाश डाला ।अध्यक्षता का दायित्व वहन करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की और कार्यक्रम को स्तरीय बताया। बधाई देते हुए कहा कि जिस संस्था में महिलाएं सिरमौर हो महिलाएं ही कार्यक्रम की रूपरेखा बनाती हों, महिलाएं ही संयोजन करती हों वह इकाई सफल हुए बिना नहीं रह सकती। इस कार्यक्रम में अनिता शर्मा, हिमानी गुप्ता ,वरिष्ठ साहित्यकार हरबंस रलहन जी व बाल कलाकार रूप में ह्रदयांश व आरोही ने भी प्रतिभागिता दर्ज की। 
 अंत में अध्यक्ष मन्जु मानव ने पटल से जुड़े और परोक्ष रूप से जुड़े सभी साथियों का आभार प्रकट किया।
August 01, 2025

राजकीय महिला महाविद्यालय जींद में UPS/NPS के विरोध में कर्मचारियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

राजकीय महिला महाविद्यालय जींद में UPS/NPS के विरोध में कर्मचारियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन
जींद : हरियाणा सरकार द्वारा 1 अगस्त 2025 से लागू की गई एकीकृत पेंशन योजना (Unified Pension Scheme – UPS) तथा पहले से लागू नई पेंशन योजना (NPS) के विरोध में आज राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद के सभी नियमित कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इसे सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों के साथ बड़ा अन्याय बताया और सरकार से पुरानी पेंशन योजना (OPS) को तुरंत बहाल करने की माँग की।
कर्मचारियों ने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी अपने जीवन के 30 से 35 वर्ष देश सेवा में समर्पित करता है, और इसके बदले उसे सेवानिवृत्ति के बाद न्यूनतम आर्थिक सुरक्षा मिलना उसका वैधानिक और नैतिक अधिकार है। लेकिन सरकार द्वारा लागू UPS/NPS योजनाओं में न तो पेंशन की गारंटी है, न ही जीवन यापन के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से असुरक्षित हो जाता है।
उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) कर्मचारी को समाज में सम्मान, आत्मनिर्भरता और भविष्य की सुरक्षा प्रदान करती है। जबकि UPS/NPS जैसे अंशदायी और बाज़ार आधारित योजनाएँ कर्मचारी को केवल असमंजस और चिंता की स्थिति में डालती हैं।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने तख्तियाँ एवं बैनर के माध्यम से नारेबाजी की और एक स्वर में मांग की कि OPS को पुनः लागू किया जाए तथा UPS/NPS को वापस लिया जाए। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि UPS/NPS योजनाएं न्याय, समानता और कर्मचारी हितों के सिद्धांतों के विपरीत हैं।
इस विरोध प्रदर्शन में महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने यह संकल्प लिया कि जब तक OPS को पुनः लागू नहीं किया जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
स्थानीय इकाई ने चेताया कि यदि सरकार कर्मचारियों की इस न्यायोचित माँग पर विचार नहीं करती है, तो आने वाले समय में यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप लेगा। कर्मचारियों ने सरकार से अपील की कि सेवा में रहते हुए समर्पित कर्मियों को सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया जाए, जो केवल OPS के माध्यम से ही संभव है।
August 01, 2025

जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा शुरू, बसों का किराया भी बढ़ेगा, देखें टोल रेस्ट की पूरी लिस्ट

जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा शुरू, बसों का किराया भी बढ़ेगा, देखें टोल रेस्ट की पूरी लिस्ट
Jind Rohtak NH Toll Plaza : जींद से रोहतक के बीच नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस हाईवे पर रोहतक की सीमा में चांदी गांव के पास टोल प्लाजा शुरू हो गया है। नेशनल हाईवे-71ए पर बने इसे हाईवे पर कार, जीप समेत लाइट व्हीकल का एक तरफ का टोल 70 रुपए निर्धारित किया गया है जबकि बस और ट्रक का शुल्क 230 रुपये रखा गया है। टोल शुरू होने के बाद रोडवेज बसों का भी किराया बढ़ाया जा सकता है। इसे लेकर रोडवेज ने सर्वे भी शुरू कर दिया है।
बुधवार यानि 31 जुलाई से यहां टोल वसूली (Jind Rohtak NH Toll Plaza rate) शुरू हो गई है। वर्ष 2025-26 के लिए टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे के गैर कॉमर्शियल वाहनों के लिए मासिक पास की दर 350 रुपये निर्धारित की गई है। अगर वाहन चालक पास नहीं बनवाता है तो उसे एक साइड के 70 रुपए और दोनों साइड के 105 रुपए टोल के रूप में देने होंगे। टोल प्लाजा प्रबंधक ने बताया कि 16 लेन का टोल प्लाजा बनाया गया है। इसमें फिलहाल पांच-पांच लेन खोली हुई हैं।
टोल प्लाजा पर 55 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 15 दिन तक का बैकअप रहेगा।कार, जीप, वैन और हल्के वाहन चालकों से एक तरफ का टोल टैक्स 70 रुपए, एक दिन में टू वन-वे के लिए 105 रुपये, एक तरफ के लिए मासिक पास (50 एकल) के 2280 रुपये रखा गया है। इसके अलावा जिले के पंजीकृत कॉमर्शियल (Jind Rohtak NH Toll Plaza rate) वाहनों से एक तरफ का टोल टैक्स 35 रुपये लिया जाएगा। वहीं रोडवेज बसों का भी जींद से रोहतक के बीच किराया 65 से 70 रुपए होने की संभावना है।

Wednesday, July 30, 2025

July 30, 2025

हनीट्रैप मामले में गुरुग्राम की महिला गिरफ्तार, महिला आयोग के दफ्तर में हुई कार्रवाई

हनीट्रैप मामले में गुरुग्राम की महिला गिरफ्तार, महिला आयोग के दफ्तर में हुई कार्रवाई
चंडीगढ़ : पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के निर्देश पर एक महिला को हनीट्रैप मामले में पंचकूला से गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान कृतिका, निवासी गुरुग्राम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस द्वारा महिला को पूछताछ के लिए पंचकूला सेक्टर-4 स्थित महिला आयोग कार्यालय लाया गया था, जहाँ महिला आयोग की चेयरपर्सन ने साक्ष्यों के आधार पर महिला की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। गिरफ्तारी के डर से महिला आयोग कार्यालय से भागने की कोशिश की, लेकिन दफ्तर के बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे राउंडअप कर हिरासत में ले लिया।
रेनू भाटिया ने बताया कि आरोपी महिला पर एक युवक और उसके परिवार को रेप के झूठे आरोपों में फंसाकर ब्लैकमेल करने, पैसों की मांग करने और धमकाने के गंभीर आरोप हैं। महिला युवक के घर जाकर भी लगातार हंगामा करती रही है। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपनी गलती स्वीकार की, जिससे सभी आरोप सिद्ध हो गए। महिला ने आरोप कबूल करने के बाद बुधवार सुबह लड़के के घर जाकर दोबारा हंगामा किया और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की। उक्त महिला खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर बिना किसी वैध पहचान पत्र के कई करोड़ों की डीलिंग में संलिप्त रही है, जिसके सीसीटीवी फुटेज आयोग को प्राप्त हुए हैं।
महिला आयोग के अनुसार, लड़की 12 साल से अपने घर नहीं गई है। उसके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों से प्राप्त चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स से स्पष्ट हुआ कि यह मामला बलात्कार का नहीं, बल्कि एक हनीट्रैप की साजिश है। महिला आयोग ने आरोपी महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसकी तकनीकी जांच फरीदाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी। साथ ही, महिला के पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पंचकूला महिला थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर आगामी जांच हेतु फरीदाबाद पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला की आपराधिक पृष्ठभूमि और पहले की गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत जांच की जाएगी।
आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि महिला आयोग बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अगर कोई महिला कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाती है, तो आयोग ऐसे मामलों में भी निष्पक्ष जांच करेगा।
July 30, 2025

पत्नी की मौ+त बर्दाश्त न कर सके बुजुर्ग, एक चिता पर दंपती का अंतिम संस्कार, सवा घंटे के अंतराल में दोनों की मौ+त

*पत्नी की मौत बर्दाश्त न कर सके बुजुर्ग, एक चिता पर दंपती का अंतिम संस्कार, सवा घंटे के अंतराल में दोनों की मौत*
*ncr Rewari News Elderly Couple Dies Within Hours in Pithanwas Village*
रेवाडी : रेवाड़ी के पिथनवास गांव में एक बुजुर्ग दंपती की सवा घंटे के अंतराल में मौत हो गई। पहले 90 वर्षीय सुरजी देवी और फिर उनके पति 95 वर्षीय दलीप सिंह का निधन हो गया। पत्नी की मौत की खबर सुनकर दलीप सिंह कुर्सी पर ही बैठे रह गए। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।*
*एक चिता पर दंपती का अंतिम संस्कार, सवा घंटे के अंतराल में दोनों की मौत*

*रेवाड़ी जिले के गांव पिथनवास में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति की मौत सवा घंटे के अंतराल में हो गई। पहले 90 साल की सुरजी देवी ने दम तोड़ा और उसके सवा घंटे बाद 95 साल दलीप सिंह भी इस दुनिया को छोड़ गए.प्रहलाद। पत्नी की मौत का पहले तो दलीप को पता ही नहीं चला, लेकिन जब बताया गया तो कुर्सी पर बैठे के बैठे रह गए। दोपहर में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया दया। इससे पहले घर से श्मशान भूमि तक अंतिम यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई।*
*चिकित्सक को जांच के लिए बुलाया*

*ग्रामीणों ने बताया कि सुरजी देवी और दलीप सिंह दोनों काफी उम्र होने के बाद भी बिल्कुल स्वस्थ थे। बुधवार सुबह दोनों एक साथ उठे। इसके बाद घर ही बहू उन्हें चाय देने के लिए गई। दलीप सिंह ने तो चाय ले ली लेकिन सुरजी देवी ने चाय पीने से मना कर दिया। करीब सात बजे महिला जब दोबारा चारपाई पर लेटी सुरजी देवी से मिलने गई तो उनकी सांसे थमी हुई थी। यह देख परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी गई। गांव से ही एक चिकित्सक को जांच के लिए बुलाया गया, जिसने सुरजी देवी को मृत घोषित कर दिया।*
*देखा तो वह भी दम तोड़ चुके थे*

*हालांकि, तब तक दलीप सिंह को कुछ पता नहीं था। स्वजन सुरजी देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गई। तमाम रिश्तेदारों को सूचना दी गई। अंतिम संस्कार से पहले उनकी बेटियों के आने का इंतजार किया जा रहा था। तभी बेटे ने दलीप सिंह को मां की मौत की सूचना दी। उस वक्त दलीप सिंह कुर्सी पर बैठे हुए थे। कुछ देर बाद उन्हें देखा तो वह भी दम तोड़ चुके थे।*
परिवार के मुताबिक, सुरजी देवी और दलीप सिंह के दो बेटे हैं। बड़े बेटे राजेंद्र सिंह सेना में थे, जिनकी करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। वहीं छोटे बेटे फूलसिंह हैं। दंपती की चार बेटियां है। जिनकी शादी हो चुकी है। सुरजी और दलीप के तीन पौत्र और चार पड़पौत्र हैं।

Tuesday, July 29, 2025

July 29, 2025

हरियाणा में 2779 लोगों की दो या दो से ज्यादा पत्नियां, 15 की तो हैं तीन; पीपीपी के डाटा से हुआ खुलासा

हरियाणा में 2779 लोगों की दो या दो से ज्यादा पत्नियां, 15 की तो हैं तीन; पीपीपी के डाटा से हुआ खुलासा
चंडीगढ़ : हरियाणा में 2779 लोग ऐसे हैं, जिनकी एकल परिवार में दो या दो से ज्यादा पत्नियां हैं। यह खुलासा परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के डाटा से हुआ है। इन लोगों ने अपनी पत्नियों के बच्चों की भी जानकारी दी है। पीपीपी के डाटा के मुताबिक 2761 व्यक्तियों की दो पत्नियां, 15 की तीन और तीन लोगों की तीन से ज्यादा पत्नियां हैं। यह जानकारी खुद इन लोगों ने पीपीपी आईडी में दर्ज कराई है।
हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को फैमिली आईडी कहते हैं। इसमें व्यक्ति को पत्नी और बच्चों की जानकारी भी देनी होती है। सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ फैमिली आईडी से जोड़ दिया है। यदि कोई हरियाणा का निवासी है तो बिना फैमिली आईडी के उसे किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए लोगों के लिए फैमिली आईडी में सभी जानकारियां देना जरूरी हो गया है। परिवार पहचान प्राधिकरण के अधिकारी मानते हैं कि यह जानकारी लोगों ने स्वयं दी है तो जानकारी सही होगी। अधिकारी के अनुसार किसी व्यक्ति के परिवार का सत्यापन नहीं किया जा सकता। सत्यापन जाति या आय का ही होता है।
*नूंह में सबसे ज्यादा 353 लोगों की दो पत्नियां*

पीपीपी के मुताबिक नूंह में 353 लोगों की एकल परिवार में दो पत्नियां हैं। अंबाला में 87, भिवानी में 69, चरखी दादरी में 30, फरीदाबाद में 267, फतेहाबाद में 104, गुरुग्राम में 157, हिसार में 152, झज्जर में 72, जींद में 146, कैथल में 92, करनाल 171, कुरुक्षेत्र में 96, महेंद्रगढ़ में 81, पलवल में 178, पंचकूला में 44, पानीपत में 129, रेवाड़ी में 80, रोहतक में 78, सिरसा में 130, सोनीपत में 134, यमुनानगर में 111 व्यक्तियों की दो पत्नियां हैं। भिवानी में दो, फरीदाबाद में दो, हिसार में एक, झज्जर में एक, जींद में एक, करनाल में दो, कुरुक्षेत्र में एक, नूंह में एक, पलवल में एक, रेवाड़ी में एक, सोनीपत में दो लोगों की तीन पत्नियां दर्शाई गई हैं।
परिवार पहचान पत्र धर्मनिरपेक्ष आईडी है। पीपीपी में धर्म का कॉलम नहीं है। सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रत्येक नागरिक की जाति जरूर लिखी गई है और उसका सत्यापन भी कराया है। किसी भी व्यक्ति की पत्नी और बच्चों का सत्यापन नहीं हो सकता। -डॉ. सतीश खोला, स्टेट कोऑर्डिनेटर परिवार पहचान प्राधिकरण

Monday, July 28, 2025

July 28, 2025

मंत्री महिपाल ढांडा अब सुभाष बराला के बेटे को मुर्गी फार्म का मैनेजर लगा ले : जयहिंद

*मंत्री महिपाल ढांडा अब सुभाष बराला के बेटे को मुर्गी फार्म का मैनेजर लगा ले : जयहिंद*

*मंत्री जी सरकारी खागड़ है तो हम पंचायती खागड़ है : जयहिंद*
रोहतक (28 जुलाई) : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने अपने रोहतक स्थित बीपीएल आवास फ्लैट पर प्रेसवार्ता कि जयहिंद ने बताया कि हरियाणा में गत दिनों बीजेपी सरकार के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में असिस्टेंट एडवोकेट जनरल लगा दिया था जिसके बाद नवीन जयहिंद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी 
जयहिंद ने बताया कि सुभाष बराला के बेटे विकास बराला जिसे हरियाणा बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल लगाया गया था आईएएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप था  लेकिन फिर भी सरकार ने बंदर बाट करते हुए विकास बराला को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल लगा दिया था जिसकी सैलरी लगभग डेढ़ से दो लाख रु है जो जनता की कमाई के टैक्स से दिया जाना था लेकिन अब सरकार ने विकास बराला की नियुक्ति को रद्द कर दिया है । नवीन जयहिंद से सरकार के इस फैसले को सही निर्णय बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को विकास बराला की नियुक्ति बारे जानकारी ही नहीं थी जो कि बहुत ही खतरनाक मामला है एक मुख्यमंत्री को किस तरह धोखे में रखा जा रहा है लगभग 1000 लोगो ने एसिस्टेंट एडवोकेट जनरल की पोस्ट के लिए अप्लाई किया था  जिसमें से 100 व्यक्तियों को इस पद पर ज्वाइनिंग दी गई
जयहिंद ने गत दिनों शिक्षामंत्री के द्वारा दिए गए बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और शिक्षामंत्री के बयान पर तंज कसते हुए ख़ागड़ की संज्ञा दे डाली थी और शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर अब जयहिंद ने कहा कि अब शिक्षामंत्री नेता जी के बेटे को सात समुद्र पार छोड़ कर आ सकते हो या फिर सातवें आसमान पर छोड़कर आ सकते हो या मुर्गी फार्म में मैनेजर की नौकरी दे सकते हो किसी को कोई एतराज नहीं है लेकिन शिक्षामंत्री द्वारा दिया गया बयान बेहद ही निंदनीय था नेताओ के बेटों को सात समुद्र पार छोड़ नहीं सकते तो लड़कियां छेड़ने का भी अधिकार नहीं है 
जयहिंद ने विपक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा कि हैरानी की बात है कि इस मुद्दे पर विपक्ष कुंभकर्ण की नींद सोता रहा लेकिन विपक्ष अगर चुनाव होता तो अवश्य जाग जाता लेकिन अभी चुनाव नहीं है इसलिए जनता के मुद्दों पर अभी विपक्ष सो रहा है हो सकता है विपक्ष गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की तरह सरकार से डर रहा हो या फिर विपक्ष को ईडी या सीडी का डर होगा
जयहिंद ने विपक्ष को कुंभकर्ण बताते हुए कहा कि विपक्ष बेसिक मुर्दा बना हुआ हो लेकिन हरियाणा के लोग सोकर सुबह 4 बजे नींद से जाग जाते है क्योंकि मंत्री के लड़के ने मुर्गी नहीं लड़की छेड़ी थी और इस मामले को हरियाणा के लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते
शिक्षामंत्री पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर शिक्षामंत्री को गत दिनों हुआ सीईटी टेस्ट के उतर भी पढ़ा दे तो शिक्षामंत्री सीईटी का पेपर पास नहीं कर पाएंगे जयहिंद ने  कहा कि शिक्षामंत्री अगर सरकारी खागड़ हैं तो हम पंचायती खागड़ है सरकारी खागड़ सस्ता होता है लेकिन पंचायती खागड़ महंगा होता है आप दूसरे नेताओ को डरा सकते हो जिन्हें ईडी सीडी का डर है लेकिन पंचायती खागड़ को नहीं डरा सकते इसलिए शिक्षामंत्री को अपने दिए गए बयान पर माफी मांगनी चाहिए
जयहिंद ने मुर्दा विपक्ष की बजाए पूर्व आईएएस के द्वारा इस मामले की आवाज उठाने की तारीफ की लेकिन वर्तमान में आईएएस अधिकारियों और आइपीएस अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए वही जयहिंद ने लड़कियों को भी प्रेरणा देते हुए कहा कि अब कलयुग है इसमें कोई कृष्ण का अवतार नहीं आएगा आपको अपनी आवाज खुद उठानी पड़ेगी वहीं ऐसे मामलों को फास्ट कोर्ट में लाकर फैसले जल्द से जल्द होने चाहिए और जो भी दोषी हो उसे सजा मिलनी चाहिए।

Saturday, July 26, 2025

July 26, 2025

एक साल के बच्चे ने कोबरा को काटा, सांप की हो गई मौ*त; बिहार में हैरान करने वाली घटना

एक साल के बच्चे ने कोबरा को काटा, सांप की हो गई मौ*त; बिहार में हैरान करने वाली घटना
बिहार : फुफकार मारते जहरीले कोबरा सांप को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। मगर बिहार के बेतिया से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साल के बच्चे ने जहरीले कोबरा को दांत से काट दिया। इससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। सांप को काटने के कुछ घंटे बाद बच्चा भी बेहोश हो गया।
घटना पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव की है। बच्चे को बेहोशी की हालत में मझौलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुनील साह का एक साल का बेटा गोविंदा शुक्रवार दोपहर को अपने घर में खेल रहा था। दादी मातेश्वरी देवी ने बताया कि इसी दौरान घर में दो फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया। मासूम ने सांप को खिलौना समझकर उसे पकड़ लिया। फिर उसे दांत से काट दिया। इसके तुरंत बाद कोबरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे ने काटकर सांप के दो टुकड़े भी कर दिए थे।
बेतिया स्थित जीएमसीएच अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बच्चे में जहर के कोई भी लक्षण नहीं हैं। फिलहाल उसका उपचार जारी है। बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस वाकये के बाद परिजन घबरा गए। वहीं, बच्चे के काटने से सांप की मौत पर लोग हैरानी जता रहे हैं।
July 26, 2025

तीज पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

तीज पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
जींद:मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय में तीज उत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं छात्रों ने मिलकर उत्सव में भाग लिया। उत्सव का उद्देश्य न केवल सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना था बल्कि छात्रों को भारत की विविध सांस्कृतिक, सामाजिक और रचनात्मक परंपराओं से जोडऩा भी था। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डा. नीलम नेहरा डिपार्टमेंट ऑफ पोलिटिकल साइंस एवं डा. आरती सैनी डिपार्टमेंट ऑफ म्यूजिक राजकीय महाविद्यालय ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि तीज उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करते हैं। इस विशेष उत्सव के दौरान विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। हर स्टॉल की एक अनूठी थीम थी, जो न केवल छात्रों की रचनात्मकता को दर्शाती थीए बल्कि शिक्षा को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने का माध्यम भी बनी। इस कार्यक्रम का आयोजन पूजा पसरीजा की देखरेख में हुआ। विद्यालय के शिक्षकों ने न केवल छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया बल्कि कई स्टॉल्स के संचालन में स्वयं भागीदारी निभाई। यह विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सहयोग की मिसाल थी। प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप दहिया एवं प्राचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि तीज उत्सव केवल एक आयोजन नही बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में हमारा एक कदम है। इस उत्सव के माध्यम से हम बच्चों को टीमवर्क, योजना, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखा सकते हैं। हम यह मानते हैं कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि अनुभवात्मक होनी चाहिए। ऐसे आयोजनों से बच्चों में नवाचारए नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है। विद्यालय प्रशासक वीपी शर्मा और हेड कॉऑर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि तीज उत्सव एक ऐसा आयोजन रहा जिसने विद्यालय परिसर को जीवंतता रंगों और रचनात्मकता से भर दिया। छात्रों और शिक्षकों की संयुक्त भागीदारी से यह उत्सव एक प्रेरणादायक मिसाल बन गया। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहींए बल्कि संपूर्ण जीवन का प्रशिक्षण है।
July 26, 2025

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज महिला विंग जीन्द द्वारा हरियाली तीज मेले का भव्य आयोजन कल निजी होटल में

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज महिला विंग जीन्द द्वारा हरियाली तीज मेले का भव्य आयोजन कल निजी होटल में
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जीन्द की महिला विंग द्वारा हरियाली तीज मेला 27 जुलाई को निजी होटल में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि इस तीज मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, तीज गीतों की प्रस्तुतियां, हाथों की मेहंदी, पारंपरिक खानपान के स्टॉल के साथ साथ महिलाओं के लिए खरीदारी के विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे। पूरे आयोजन में महिलाओं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज पर्व का भरपूर आनंद लेंगी। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं डांस, रैंप वॉक, तम्बोला, गेम्स, लकी ड्रॉ, तीज क्वीन प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट भी रखा गया है।
अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि अग्रवाल समाज की महिला विंग हर साल राष्ट्रीय पर्वों को धूमधाम से मनाती है। इसी कडी में हरियाली तीज महोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाता है। जीन्द की महिला इकाई पिछले लगातार कई सालों से हरियाली तीज मेले का आयोजन करती आ रही है जिसमें हर साल सैकड़ों की तादाद में महिलाएं भाग लेती है। यह आयोजन सिर्फ महिलाओं के लिए रखा गया है ताकि वे अच्छी तरह से पर्व का आनंद ले सकें। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज एक बैठक महिला विंग की पदाधिकारियों की सम्पन्न हुई। बैठक में डेजी जैन, मंजू सिंगला, रेणु गर्ग, रेनू तायल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
July 26, 2025

हरियाणा में सनसनीखेज घटना: युवक ने लेडी SP को बताया ISI एजेंट, पुलिस के सामने तलवार से काटा गला

हरियाणा में सनसनीखेज घटना: युवक ने लेडी SP को बताया ISI एजेंट, पुलिस के सामने तलवार से काटा गला
रोहतक : हरियाणा के रोहतक में एक सनसनीखेज घटना ने सबको चौंका दिया है। एक युवक ने लेडी SP को फोन पर धमकी देते हुए खुद को ISI एजेंट बताया और पुलिस के आने पर तलवार से अपना गला काट लिया। युवक का भाई वकील है, जबकि उसके पिता पूर्व में सब-इंस्पेक्टर (SI) रह चुके हैं। इस घटना ने पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया है।
पुलिस के अनुसार, रोहतक के एक युवक ने गुरुवार देर रात लेडी SP को फोन कर धमकी दी और दावा किया कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट है। उसने पुलिस को चुनौती दी कि उसे पकड़ने की कोशिश करें। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम युवक के घर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेने की कोशिश की, युवक ने तलवार निकालकर अपना गला काट लिया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्थिर हो सकता है। उसके परिवार ने पुलिस को बताया कि युवक पहले भी असामान्य व्यवहार कर चुका है। युवक का भाई एक प्रतिष्ठित वकील है, और उसके पिता हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक का ISI एजेंट होने का दावा कितना सत्य है या यह उसकी मानसिक स्थिति का परिणाम है।
लेडी SP ने बताया, "युवक ने फोन पर धमकी दी और खुद को ISI का एजेंट बताया। हमने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।" पुलिस ने युवक के फोन रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है।
#HaryanaNews #RohtakIncident #ISIClaim #PoliceAction #MentalHealth #CrimeNews #Socialmedia #haryanabulletinnews  #HaryanaYouth