Monday, September 1, 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के निर्देश दिए – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
राज्यपाल ने 5 टीबी रोगियों को ‘निक्षय मित्र‘ के रूप में अपनाया
बिहार एसआईआर 2025 में दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया संपन्न, बड़ी संख्या में आवेदन
बारिश से उड़े फ्यूज, 33 केवी दनौदा रात से ब्रेक डाउन
जींद में ‘वन अर्थ वन फैमिली’ की अनोखी पहल, अच्छी आदतें अपनाने वाले बच्चों को मिलेगा “बेस्ट किड्स अवार्ड” और विशेष छूट कार्ड
अच्छी आदतें अपनाने वाले बच्चों को मिलेगा “बेस्ट किड्स अवार्ड” और विशेष छूट कार्ड
जींद : बच्चों में संस्कार, अनुशासन और समाज व परिवार के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘वन अर्थ वन फैमिली’ ने एक अनोखी मुहिम की शुरुआत की है।
संस्था का मकसद है कि बच्चे अच्छी आदतें अपनाएं जैसे रोज़ सुबह जल्दी उठना, अपने बिस्तर स्वयं तह करना, अपने बर्तन स्वयं धोना, रात को सोने से पहले ब्रश करना, फास्ट फूड कम करना और स्वयं आत्म नियंत्रण रखना। किसी के घर जाने पर बाहर चप्पल उतारना, घर को मंदिर मानना। घर का बचा हुआ कपड़ा जरूरतमंदों तक पहुँचाना। झूठ न बोलना, भोजन व्यर्थ न छोड़ना, महापुरुषों की किताबें पढ़ना तथा घर-परिवार के कार्यों में सहयोग करना।
अवार्ड और छूट कार्ड की सुविधा :
संस्था ने घोषणा की है कि जो भी बच्चे इन आदतों को अपनाएंगे उन्हें बेस्ट किड्स अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें एक सत्कार कार्ड भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड के ज़रिए बच्चों को शहर की चुनिंदा दुकानों पर खरीदारी करने पर 5% से 30% तक की छूट मिलेगी। यह कार्ड एक वर्ष तक वैध रहेगा।
संस्था का संदेश :
संस्था के अध्यक्ष अश्वनी जिज्ञासु जी ने बताया कि शहर के कई प्रतिष्ठित दुकानदार इस मुहिम से जुड़े हैं और उन्होंने समाजहित में सहयोग देने की सहमति जताई है। उनका कहना है कि अच्छे संस्कारों वाले बच्चे ही समाज का भविष्य हैं। ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करना सभी की जिम्मेदारी है। संस्था का विश्वास है कि यह पहल बच्चों को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ पूरे समाज में भी एक प्रेरणादायक संदेश फैलाएगी.
83 साल की महिला को 23 साल के लड़के से प्यार, शर्माकर बताई रात वाली बात तो लोग हो गए हैरान
विधायक रामकुमार गौतम ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
शिविर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी: डीसी मोहम्मद इमरान रजा
रेवाड़ी जिले में 6 स्वास्थ्य परियोजनाओं का कार्य शुरू : आरती राव
रेवाड़ी जिले में 6 स्वास्थ्य परियोजनाओं का कार्य शुरू
ये सुविधाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने में निभाएंगी अहम भूमिका : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
कोसली विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 5 उप-स्वास्थ्य केंद्र और 1 ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाईचंडीगढ़– हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2.93 करोड़ रुपये की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्रों (SHCs) और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई (BPHU) के निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं।
जाटूसाना ब्लॉक के चौकी नं. 2 गांव, डहिना ब्लॉक के मौतला कलां गांव और नाहड़ ब्लॉक के लूखी गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्रों का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही, नाहड़ ब्लॉक के कोसली गांव में एक ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई का निर्माण किया जा रहा है। नाहड़ ब्लॉक के नहरूगढ़ (गामड़ी) गांव और डहिना ब्लॉक के धावना गांव में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं।परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, “सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जाए। नए उप-स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई बनने से ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं नजदीक ही उपलब्ध होंगी और इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।”
उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य एक मजबूत समाज की नींव है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रेवाड़ी जिले की जनता को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी।”ये परियोजनाएं राज्य सरकार की उस व्यापक योजना का हिस्सा हैं जिसके तहत पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। नई स्वास्थ्य सुविधाओं से न केवल ग्रामीण और शहरी जनता को समय पर इलाज मिल सकेगा, बल्कि यह रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेंगी और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगी।