Breaking

Monday, October 6, 2025

October 06, 2025

गृह विभाग ने यातायात एवं सार्वजनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु निर्देश किए जारी

गृह विभाग ने यातायात एवं सार्वजनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु निर्देश किए जारी
चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने राज्य में जनता की सुविधा एवं बिना बाधा के यातायात के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया है, ताकि आम जन-जीवन प्रभावित न हो।

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति या समूह को किसी भी परिस्थिति में सड़क, राजमार्ग या सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा करने से न केवल आम नागरिकों को असुविधा होती है, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित होती है।
इन निर्देशों में सभी पुलिस आयुक्तों, जिला पुलिस अधीक्षकों और संबंधित प्रशासनिक इकाइयों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी संभावित स्थिति को रोकने के लिए निवारक एवं प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया है।

गृह विभाग ने यह भी कहा है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अवरोध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

निर्देशों में उल्लेख किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति या संगठन इन आदेशों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
October 06, 2025

हरियाणा में आज और कल जींद समेत 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 8 से रात की ठंड बढ़ेगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

हरियाणा में आज और कल जींद समेत 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 8 से रात की ठंड बढ़ेगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान
Rain Alert Haryana weather update : हिसार: हरियाणा में पश्चित विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम विभाग द्वारा आज और कल 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। वहीं बारिश के बाद दिन का तापमान गिरेगा और रात की ठंड बढ़ेगी।
सोमवार को जींद, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत,पंचकूला, रोहतक और सोनीपत में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इनके अलावा भिवानी, सिरसा, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी, नूंह, सिरसा में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि इन जिलों में रात को तेज बारिश हुई थी। बारिश के बाद धरतीपुत्र किसान की धान और कपास की फसल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। #Rain Alert Haryana weather update
October 06, 2025

अग्रोहा मेला कल, लाखों श्रद्धालु पहुंचेगे मेले में, जीन्द की भी रहेगी पूरी भागीदारी

अग्रोहा मेला कल, लाखों श्रद्धालु पहुंचेगे मेले में, जीन्द की भी रहेगी पूरी भागीदारी
जीन्द : अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल ने बताया कि अग्रोहा के अग्रोहा धाम में 7 अक्टूबर को ऐतिहासिक मेला लगने जा रहा है। इस मेले में पूरे देश से लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचेगे। मेले में जीन्द की पूरी भागीदारी रहेगी। जहां उचाना, नरवाना, सफीदों, जुलाना, पिल्लूखेड़ा इत्यादि क्षेत्रों से काफी श्रद्धालु मेले में पहुंचने वाले है वहीं जीन्द से भी कई बसे मेले में पहुंचेगी।
गोयल ने बताया कि इस दिन 07 अक्टूबर को सुबह शक्ति सरोवर स्नान, भव्य कलश यात्रा, छप्पन भोग का कार्यक्रम रहेगा। इसी दिन दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उसके बाद ध्वजारोहण के साथ विशाल सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे जो समाज हित और राष्ट्र हित को लेकर गहन मंथन करेंगे। मेले में समाज हित में कार्य करने वाली देश प्रदेश की विशिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाऐगा। इस ऐतिहासिक मेले में जगत गुरू महा ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी अपना आर्शीवाद देंगे। देश के जाने माने भजन गायक कन्हैया मित्तल अपने सुंदर सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे।
गोयल ने बताया कि मेला अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की देख रेख में किया जा रहा है। इस समारोह में जी मीडिया ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा, प्रदेश के निकाय मंत्री विपुल गोयल, हिसार से विधायक सावित्री जिंदल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल सहित पूरे देश से अग्रवाल समाज के कई राष्ट्रीय नेतागण प्रमुख तौर पर शिरकत करेंगे। गोयल ने बताया कि जीन्द से श्रद्धालुओं को अग्रोहा धाम मेले में ले जाने के लिए कई बसों की व्यवस्था की गई है। अग्रोहा धाम के जिला प्रधान ईश्वर गोयल, अग्रोहा धाम के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर कम्प्यूटर, अग्रोहा धाम के नगर प्रधान अशोक गोयल, युवा के जिला प्रधान दीपक गोयल इत्यादि के नेतृत्व में यह सब व्यवस्था की गई है। गोयल ने बताया कि जीन्द जिले से भी सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु अग्रोहा धाम मेले में पहुंचेगे और दादा मुनि अग्रसेन व मां कुलदेवी लक्ष्मी का आर्शिवाद प्राप्त करेंगे।
October 06, 2025

फिरोजाबाद ASP अनुज चौधरी को मुठभेड़ में लगी गो*ली, लूट का आरोपी नरेश एन*काउंटर में मा*रा गया

फिरोजाबाद ASP अनुज चौधरी को मुठभेड़ में लगी गो*ली, लूट का आरोपी नरेश एन*काउंटर में मा*रा गया
उत्तर प्रदेश : फिरोजाबाद पुलिस ने 30 सितंबर को कैश वैन लूट के मामले में पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी नरेश को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. फायरिंग के दौरान एएसपी अनुज चौधरी सभी बाल बाल बचे जबकि प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ गोली लगने से घायल हो गए.
दरअसल फिरोजाबाद पुलिस ने 24 घंटे पहले 30 सितंबर को हुई कैश वैन में लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने किया था. इस मामले में मुख्य आरोपी नरेश समेत 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस लूट कांड के मुख्य आरोपी नरेश ने रविवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, नरेश की तलाश में निकली पुलिस उसे ढूंढ रही थी इस दौरान मक्खनपुर इलाके में नरेश और पुलिस का आमना सामना हो गया और कई राउंड फायरिंग हुई.
इस फायरिंग के दौरान नरेश को और प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ संजीव दुबे को घायल हो गए. पुलिस की गोली लगने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल बदमाश नरेश और प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ को अस्पताल भिजवाया जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
*क्या था मामला*

फिरोजाबाद पुलिस ने अभी तो 30 सितंबर को हुई दो करोड़ रुपये की सनसनीखेज कैश लूट का खुलासा करते हुए छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया किया था. पुलिस ने इनके कब्जे से एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी, लूट के पैसों से खरीदा गया आईफोन, मोटरसाइकिल की रसीद और अवैध असलहे बरामद किए थे.
पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर की सुबह थाना मक्खनपुर क्षेत्र के ग्राम घुनपई के पास जीके कंपनी की गाड़ी से लूट की घटना हुई थी. बताया गया कि कानपुर से आगरा जा रही कैश वैन नंबर GJ 18 EB 9724 को दो चारपहिया वाहनों में सवार बदमाशों ने रोका. लुटेरों ने ड्राइवर पर असलहे की बट से हमला कर उसके हाथ-पैर बाँध दिए और करीब दो करोड़ रुपये से भरी गाड़ी लेकर फरार हो गए, इस वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था.
*कैसे फरार हुआ बदमाश पुलिस से कब हुआ आमना सामना*

एसएसपी सौरभ दीक्षित के मुताबिक 2 करोड़ की लूट करने वाला नरेश दुर्दांत किस्म का अपराधी था पुलिस ने पूछताछ के दौरान जब लूट के रुपये के बारे में पूछताछ की तो नरेश ने अलीगढ़ में एक जगह 20 लख रुपये होने की बात बताई थी. जिसे पुलिस ने देर रात छापेमारी के बाद बरामद कर लिया, तीसरे दौर की पूछताछ में लूट के मुख्य सरगना नरेश ने बताया कि 20 लाख घटनास्थल के पास ही उसने छुपाया था. पुलिस ने नरेश की निशानदेही पर रुपये की बरामदगी के लिए घटनास्थल के पास नरेश के निशानदेही पर नरेश को ले जाया गया, जहां नरेश पुलिस को चकमा देकर वहीं से फरार हो गया.
*बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी*

फरार आरोपी नरेश के ऊपर डीआईजी शैलेश पांडे ने 50000 का इनाम घोषित किया था, नरेश को पकड़ने के लिए एसपी अनुज चौधरी के नेतृत्व टीम में गठित कर उसकी तलाश शुरू की गई थी. देर शाम मक्खनपुर इलाके में भागे हुए अपराधी नरेश और पुलिस के बीच आमने-सामने की फायरिंग हुई फायरिंग के दौरान थाना रामगढ़ इंचार्ज गोली लगने से घायल हुए. वहीं दूसरी गोली एसपी अनुज चौधरी के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, पुलिस की फायरिंग के दौरान एक गोली नरेश को भी लगी इसके बाद वह घायल हो गया घायल बदमाश नरेश को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घायल प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे का भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.
October 06, 2025

साइबर ठगों ने छह लोगों को निशाना बना हड़पे साढ़े 17 लाख

साइबर ठगों ने छह लोगों को निशाना बना हड़पे साढ़े 17 लाख

किसी को ऑनलाइन ट्रेडिंग में फांसा तो किसी को दिया ऑनलाइन टास्क 

साइबर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दर्ज किए धोखाधड़ी के मामले 
जींद: जिले में साइबर ठगों ने छह लोगों को निवेश तथा ऑनलाइन टास्क देकर उन्हें लगभग साढ़े 17 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए हैं। पुलिस मामलो की जांच कर रही है।
ट्रेडिंग में मुनाफा दिखा हड़पे साढ़े तीन लाख
गांव बोहतवाला निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर लिंक आया। जिसके क्लिक के साथ वह एक गु्रप मे जुड़ गया। जिसने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे के बारे में बताया जा रहा था। जिसके बाद उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। उस व्यक्ति ने खुद को एक्सपर्ट बताया। जिसके बाद उसने निवेश कना शुरू कर दिया। गत 26 जून तक वह साढ़े तीन लाख रुपये निवेश कर चुका था। वायलेट अकाउंट मे मुनाफा भी अच्छी दिया गया। जब उसने राशि निकालने की कोशिश की तो वह निकली। जिस पर उसे और निवेश के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। 
*तीन लोगों के फोन हैक कर खाते से उडाए 6.22 लाख*

नरवाना निवासी जगबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अगस्त को उसके पास बैंक के टोल फ्री नंबर से फोन आया। जिसमें बताया कि उसके खाते से 1.19 लाख रुपये निकाले गए हैं। जबकि उसने कोई ओटीपी शेयर नही किया और न ही उसने कोई लिंक शेयर किया। बावजूद इसके उसके खाते से राशि गायब हो गई। वहीं गांव बडौदा निवासी विजय के फोन को हैक कर उसके खाते से तीन लाख रुपये तथा बाबू लाल के खाते से साइबर ठगों ने दो लाख तीन हजार 453 रुपये उडा लिए। *ऑनलाइन टास्क देकर लगाया 3.20 लाख का चूना*

गांधी नगर निवासी मेघना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सएप पर लिंक आया हुआ था। जिसके क्लिक करने पर वह एक गु्रप से जुड़ गई। जिसमें ऑनलाइन टास्क दिया गया। जिसमें रेटिंग देने पर मुनाफा दिखा गया था। जिसके बाद उसने गु्रप को ज्वायन कर लिया और तीन लाख 20 हजार रुपये का निवेश भी कर लिया। उसके अकाउंट पर मुनाफा भी दिखाया गया। राशि निकालने की कोशिश करने पर वह निकली। डिमांड भी बढ़ती चली गई। जिस पर उसे ठगी के बारे मे पता चला।
*खाते से गायब हुए 2.52 लाख रुपये*

गावं रामकली निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत छह सितंबर से नौ सितंबर तक उसके बैंक से खाते से दो लाख 52 हजार 825 रुपये गायब हो गए। जबकि उसके पास राशि निकाले जाने का संदेश भी नही आया। उसने खाते से संबंधित कोई जानकारी किसी के साथ शेयर नही की। बावजूद इसके उसके खाते से राशि गायब हो गई। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि साइबर ठगी की काफी गुत्थियां सुलझाई गई हंै। लोगो को लगातार साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूक किया जा रहा है। लोग साइबर ठगों के झांसें में न आएं। साइबर फ्रॉड होने पर 1930 पर काल कर उस पर शिकायत दर्ज कराए। जागरूक रहना ही साइबर फ्राड से बचाव है।
October 06, 2025

बीस दिन पहले की लव मैरिज, फां*सी पर लटका मिला श*व

बीस दिन पहले की लव मैरिज, फां*सी पर लटका मिला श*व
पुलिस ने पति तथा सास के खिलाफ दर्ज किया दहेज हत्या का मामला
पहले चली थी दोनों के रिश्ते की बात, बाद में चढा प्यार परवान
जींद : विश्वकर्मा कालोनी में संदिग्ध हालात के चलते महिला ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका ने लगभग बीस दिन पहले घर से भाग कर लव मैरिज की थी। शहर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विश्वकर्मा कालोनी निवासी नफीस की पत्नी अलीना (23) ने गत दिवस शाम को संदिग्ध हालात के चलते अपने मकान में फांसी का फंदा लगा लिया। फंदा चुन्नी से बनाया गया और वह पंखे से लटकी हुई थी। घटना का सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मायका पक्ष को मौके पर बुला, शव को फांसी के फंदे से उतार नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका के पिता गांव मैजद हिसार निवासी गुलाब ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने बीस दिन पहले नफीस से घर से भाग कर लव मैरिज की थी। जिसके बाद नफीस तथा उसकी मां रूबी दहेज को लेकर अलीना पर दबाव बनाने लगे और मारपीट के साथ परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे तंग आकर उसकी बेटी ने फांसी लगा कर जांन दे दी। शहर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति नफीस तथा सास रूबी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*रिश्ते की बात चली, सिरे नही चढ़ी, दोनों में हुआ प्यार*

आरोपित नफीस तथा मृतका अलीना की कुछ माह पहले रिश्ते की बात चली थी। कारणवश वह बात सिरे नही चढ़ी। बावजूद इसके नफीस तथा अलीना के तार आपस में जुड़ गए। आपस में फोन पर बातचीत होने लगी और प्यार परवाने चढ़ गया। लगभग बीस दिन पहले अलीना ने घर से भाग कर नफीस ने प्रेम विवाह कर लिया था। परिजनों के खिलाफ जाकर और मां-बाप को छोड़ कर अलीना ने नफीस के साथ जो सपने देखे थे। उनकी कीमत अलीना ने अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। 
शहर थाना के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि मृतका ने लगभग बीस दिन पहले लव मैरिज की थी। शिकायत के आधार पर फिलहाल पति तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौप दिया गया है।
October 06, 2025

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला का शैक्षणिक भ्रमण के लिए जाएंगे

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला का शैक्षणिक भ्रमण के लिए जाएंगे

शैक्षणिक भ्रमण नवंबर माह में होगा आयोजित 
जींद जिले से पांच विद्यार्थी नवंबर माह में जाएंगे कपूरथला
जींद : जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला का शैक्षणिक भ्रमण के लिए जाएंगे। यह शैक्षणिक भ्रमण नवंबर माह में आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजकीय विद्यालय के जिले से पांच विद्यार्थी हिस्स लेंगे। विज्ञान में हो रहे नवाचार से विद्यार्थियों को रूबरू करवाने के लिए हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद पंचकूला की ओर से हर वर्ष राजकीय विद्यालयों में पढऩे वाले मेधावी विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाता है। इस वर्ष नवंबर में प्रदेश के 11 जिलों के विद्यार्थी साइंस के मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला का भ्रमण करवाया जाएगा। 
*प्रदेश के 11 जिलों से पांच-पांच छात्र जाएंगे भ्रमण पर* 

हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के 11 जिलों से पांच-पांच मेधावी साइंस के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कार्यक्रम में वे ही विद्यार्थी भाग लेंगे। जिनके दसवीं कक्षा में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हैं और जिनके पास 11वीं व 12वीं कक्षा में साइंस विषय हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में जींद, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, हिसार और फतेहाबाद जिले के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से इन जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर मेधावी विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के प्रमुख आकर्षणों में अंतरिक्ष थिएटर, लेजर थिएटर, थ्रीडी थिएटर, फ्लाइट सिम्युलेटर और विज्ञान संबंधी उपकरण शामिल हैं। वहीं यहां के प्रमुख आकर्षणों में एक 18 फीट ऊंचा डायनासोर और एक जीएसएलवी प्रक्षेपास्त्र का माडल भी शामिल है। संग्रहालय में बना एक विशाल ग्लोब भी सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह जगह सीखने के आनंद का अनुभव करने के लिए संग्रहालय में आने वाले सभी उम्र के लोगों को आकर्षित करती है। पुष्पा गुजराल साइंस सिटी शिक्षा का एक लोकप्रिय मिश्रण है। पुष्पा गुजराल साइंस सिटी अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजना है।
*जिले से पांच विद्यार्थी नवंबर माह में जाएंगे कपूरथला*

जिला विज्ञान अधिकारी रणधीर सिंह लोहान ने बताया कि जिले से राजकीय विद्यालयों में पढऩे वाले पांच मेधावी विद्यार्थी साइंस सिटी कपूरथला के भ्रमण के लिए जाएंगे। ये भ्रमण नवंबर माह में होगा। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा। यह भ्रमण मेधावी विद्यार्थियों के लिए विज्ञान विषय में रुचि पैदा करने के लिए काफी कारगर साबित होगा।
October 06, 2025

...आइएमटी का विरोध , सरकार का सहमति का दावा पूरी तरह खोखला ओर झूठा, जिसकी वजह से सारी भ्रांतियां फैली : सुशील

...आइएमटी का विरोध
सरकार का सहमति का दावा पूरी तरह खोखला ओर झूठा, जिसकी वजह से सारी भ्रांतियां फैली : सुशील
किसानों ने बैठक में किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देने का किया ऐलान
जींद : आइएमटी के विरोध में रविवार को नगूरां गांव के भूटटेश्वर मंदिर में जमीन बचाओ संघर्ष समिति के 12 गांवों के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान धर्मपाल खटकड़ ने की। इस दौरान बैठक में सभी को एकजुट रहने की अपील की और किसी भी कीमत पर जमीन न देने की बात दोहराई। जिसमें सभी ने सहमति जताई। रोहतास मांडी ने कहा कि एग्रीगेटर ने जो गलती की है वो माफ ी लायक नहीं है, इसलिए उस पर हर हाल में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। काफी देर विचार-विमर्श के बाद आगामी निर्णयों का फैसला कार्डिनेटरों पर छोड़ दिया गया। कार्डिनेटर रविंद्र हसनपुर ने सुझाव दिया की सरकार एक कदम पीछे हटी है, इसलिए किसान भी एक कदम पीछे हटने को तैयार हैं। इसलिए थाने के घेराव का फैंसला दिवाली तक स्थगित किया गया है, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की एग्रीगेटर के खिलाफ  कार्रवाई बनती है उससे सजा हर हाल में मिलनी चाहिए। जिसके लिए जिला प्रशासन को थोड़ी मोहल्लत ओर देते हैं। कार्डिनेटर सुशील नरवाल ने कहा कि सरकार ने अपनी गलती स्वीकारी है और इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि सरकार दोबारा नए सिरे से नई प्लानिंग कर के किसानों की जमीन हथियाने का प्रयास करेगी। हमें सरकार की किसी भी बात पर भरोसा नहीं है, क्योंकि सरकार एक बार पहले भी 35 हजार एकड़ में से 30 हजार एकड़ पर सहमति का दावा कर चुकी है जो पूरी तरह खोखला ओर झूठा था। जिसकी वजह से सारी भ्रांतियां फैली। सरकार ने आज तक भी पालिसी पब्लिक डोमेन में नहीं डाली। जिसके तहत वे जमीन लेना चाहते हैं । उन्होंने कहा कि उपायुक्त जींंद ने जो बयान दिया है कि हम पहले किसानों की सहमति मांगेगे और रेट भरवाए जाएंगे, लेकिन दूसरी तरफ  सरकार कोई भी अपना रेट नहीं बता पा रही तो क्या इस तरह की सहमति को सहमति माना जा सकता है। जिसके लिए नौ अक्टूबर को किसानों का 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त जींद से मिलेगा और पालिसी की हार्ड कापी की मांग करेगा और अन्य विषयों पर चर्चा करेगा। कार्डिनेटर प्रताप नबंरदार ने कहा कि उपायुक्त जींद से मिलने तथा पालिसी की हार्ड कापी लेने के बाद उसे कानून विशेषज्ञ से पढ़वाया जाएगा व अन्य पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और किसानों की जमीन किसी भी कीमत पर कार्पोरेट घरानों के हाथों में नहीं जाने दी जाएगी। अगर सरकार पीछे  नहीं हटती है तो आंदोलन ओर तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सुदेश नगूरां, राजेश, सोनू, राकेश, रमेश, राजाराम, करतार गोहियां, सत्ता, दलीप अलेवा, जसमत, राकेश, चांद, दीपक, सुभाष के अलावा काफी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
October 06, 2025

प्रदेश मेें सदभाव का संदेश देने के लिए बांगर के दनौदा से पैदल यात्रा पर निकले बृजेंद्र सिंह

प्रदेश मेें सदभाव का संदेश देने के लिए बांगर के दनौदा से पैदल यात्रा पर निकले बृजेंद्र सिंह

समाज के भाईचारे को तोडऩे की भाजपा की कोशिश नहीं होने देंगे कामयाब : बीरेंद्र सिंह
जींद : रविवार को बांगर के दनौदा गांव के ऐतिहासिक चबूतरे से प्रदेश में सदभाव का संदेश देने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेद्र सिंह पैदल यात्रा पर निकले। ये यात्रा प्रदेश के सभी 90 हलकों से होकर गुजरेगी। यात्रा में राजस्थान के चुरू से सांसद राहुल कस्वां, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे एवं कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज शामिल हुईं। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्धाज ने हरी झंडी देकर यात्रा को रवाना किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा सदभाव यात्रा के सामाजिक मायने राजनीति मायनों से बड़े है। समाज के भाईचारे को तोडऩे की भाजपा ने कोशिश की है। समाज एकत्रित रहे उसको लेकर ये यात्रा निकाली जा रही है। सामाजिक रूप से बांट कर कोई वोट लेना चाहेगा तो उसका हम विरोध करेंगे। समाज को एक रखने की कोशिश करेंगे। जो प्रदेश को तोडऩे की बात करते है हम उनका विरोध करते हैं। यात्रा का मकसद 36 बिरादरी में भाईचारे को बढ़ावा देना है। यह यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित है। बृजेंद्र सिंह 4 महीने पहले राहुल गांधी से मिले और यात्रा को लेकर बात की। राहुल गांधी ने कहा था कि अपने हिसाब से लोगों को इक_ा करने के नारे लगाने हैं। कांग्रेस ने हमेशा से ही भाईचारे को इक_ा करना सीखा है। कांग्रेस को जो तोडऩे की बात कर रहे हैं हम उनका भी विरोध करेंगे। भाजपा किसान विरोधी है। यह चार-चार साल के लिए भेज कर फौज को खत्म करना चाहते हैं। भाजपा सरकार किसी भी गरीब वर्ग को बढऩे नहीं देती है। हम हिंदू और मुसलमान को इक_ा कर रहे हैं। भाजपा सरकार में एक मुसलमान सांसद नहीं है, ये समाज को तोडऩे की बात करते हैं।
समाज के भाईचारा को तोडऩा चाहती है भाजपा
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार फूट डालो और राज करो की नीति अपना रही है। अगर कोई सरकार की नीतियों पर सवाल उठाता है, तो उसे देशद्रोही करार दिया जाता है। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान किसानों को देशद्रोही और विद्रोही जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। भाजपा ने लोगों के जोडऩे की बात कभी नहीं की हमेशा से ही तोडऩे की बातें करते है। इनका मकसद सिर्फ एक है कि एक विशेष वर्ग को आगे और बाकियों को उनके खिलाफ भड़काने का काम भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा का मकसद साफ है कि वह लोगों के बीच में इतनी बड़ी खाई बना रहे हैं कि उसमें लोगों का आपस में जुडऩा मुश्किल हो जाए। इनको सिर्फ वोट चाहिए बाकी सभी लोगों से इनका कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कभी भी एक विशेष वर्ग को ना लेकर चलने पर बल्कि पूरे समाज को एक साथ चलने की कोशिश की है। किसी विशेष समाज को नहीं सर्वजातीय को साथ लेकर चलना है। राहुल गांधी में कहा था कि मैं विचारधारा की लड़ाई लड़ रहा हूं जब राहुल गांधी की यात्रा निकाली गई तब कहा गया कि हम देश और प्रदेश को जोडऩे के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। जो इस यात्रा में शामिल होगा उन सभी का स्वागत है और जो इस यात्रा में शामिल नहीं होगा उन लोगों अपनी मर्जी होगी।
कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि पहले लोगों को जलन होती थी कि छोटा सा हरियाणा कैसे इतनी तरक्की कर गया। मगर, 11 साल में भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि भाजपा के हाथों में ही मुमकिन है कि कैसे सबसे बढिय़ा और विकासशील प्रदेश को भी तोड़ा जा सकता है। भाजपा सरकार में नौकरी एक बहुत बड़ा झूठ है। यह हमारा हरियाणा है, जहां हमारे किसान को एमएसपी की गारंटी के नाम पर कुछ नहीं मिलता। 2389 रुपए एमएसपी पर धान लेने की बात कही गई है, लेकिन मंडियों में 1800-1900 में खरीदा जा रहा है, तो कहां का एमएसपी।
*यात्रा से टूटेगा भाजपा का घमंड*

चूरू सांसद राहुल कास्वां ने कहा कि यात्रा को 7 महीने का समय तो लगेगा, लेकिन भाजपा का घमंड टूट जाएगा। अगर किसान आंदोलन में आवाज उठी थी तो हरियाणा और पंजाब से उठी थी। धीरे-धीरे पूरे हिंदुस्तान में गई। भाजपा ने हमेशा दो चीजों का सहारा लिया, पहला धर्म, जहां धर्म का सहारा नहीं चला, वहां जातियों का सहारा लिया। हमेशा से तोडऩे का प्रयास रहा। जो सद्भाव यात्रा इस हलके से शुरू हुई, वह भारत में अपनी पहचान बनाएगी। इस मौके पर बिनैन खाप रघुबीर नैन, ईश्वर नैन, विजय कौशिक, सज्जन सिंह, देवव्रत ढांडा, सतबीर दबलैन, गायत्री यादव, हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र गर्ग, उदयवीर पूनिया, राममेहर दनौदा, सुधीर चौधरी, अनूप श्योकंद, लाजवंति ढिल्लो, विजेंद्र डूमरखा, राजेंद्र चहल, प्रदीप मोर, मंजीत, नसीब, मा. अमित पालवागुरनाम पालवां, विनोद श्योकंद, राममेहर श्योकंद, सुरेंद्र उचाना खुर्द, प्रतीक श्योकंद, निर्भय डूमरखा, पूर्व सरपंच बलवान, बलजीत, आशीष नैन, सोनू नैन, विकास सफा खेड़ी मौजूद रहे।   *आज यहां पहुंचेगी यात्रा*

यात्रा को लेकर लोगों में जोश दिखाई दिया। दोपहर को तापमान अधिक होने के बाद भी भारी संख्या में विशेषकर युवा पैदल यात्रा में शामिल हुए। कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी। भीड़ को देखकर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह गदगद नजर आए। छह अक्टूबर को यात्रा बेलरखा से शुरू होकर उझाना, नेपेवाला, धनौरी, और कोयल पहुंचेगी। 7 अक्टूबर को यह यात्रा कलायत में होगी। आने वाले सवा महीने में यात्रा 14 हलकों से होकर गुजरेगी। यात्रा का दूसरा चरण नांगल चौधरी से शुरू होगा और लगभग 7 महीने तक चलेगा। प्रत्येक हलके में यात्रा दो दिन रहेगी, जबकि बड़े शहरी क्षेत्रों में कुछ दिन अधिक लग सकते हैं।
October 06, 2025

शिक्षक राजेश वशिष्ठ को इंटरनेशनल टीचर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

शिक्षक राजेश वशिष्ठ को इंटरनेशनल टीचर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर मिला सम्मान
जींद : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर व बच्चों के सर्वांगींण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक राजेश वशिष्ठ को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस राष्ट्रीय संस्था त्रेतायुग द्वारा इंटरनेशनल टीचर एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। राजेश वशिष्ठ ने बताया की बच्चों को खेल खेल में शिक्षा विभिन्न गतिविधियों से उनका सर्वांगीण विकास करने में उन्होंने अपना सकारात्मक योगदान दिया। बच्चों को जिला स्तर , राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करवा कर अपनी मेहनत का परिचय दिया है। शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपना श्रेष्ठ  देने का कार्य किया। जिसमें जल सरंक्षण, कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण प्रदूषण, स्वच्छता अभियान, एड्स ,पोलियो, पोलीथिन आदि कार्यों को प्रमुखता दी। स्काउटिंग गतिविधियों से बच्चों में नेतृत्व की भावना को विकसित करने में सराहनीय प्रयास किया। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान दिल्ली व राज्य शैक्षिक अनुसन्धान गुरुग्राम में नई राष्ट्रीय शिक्षा निति के तहत प्रशिक्षण में प्रतिभागी के रूप में व मास्टर ट्रेनर के रूप में अपना सराहनीय योगदान दिया। राजेश वशिष्ठ अबतक 47 बार रक्तदान कर चुके हैं तथा दूसरों को भी इसके लिए लगातार प्रेरित करते रहे हैं। समय-समय पर हरियाणा के राज्यपाल व भारत के राष्ट्रपति के द्वारा भी सम्मान ले चुके हैं।
October 06, 2025

करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार ग्राहकों से गुलजार

करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार ग्राहकों से गुलजार

दो हजार से दस हजार तक के सूट बाजार में 

करवा चौथ पूजन मुहूर्त सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे  तक  : शास्त्री
जींद : अक्टूबर माह में दीपावली पर्व है। इससे पहले करवा चौथ व्रत, धनतेरस, छोटी दीपावली का पर्व आता है। ऐसे में नवरात्र पर्व के बाद अब बाजार में त्योहारी सीजन की शुरूआत हो चुकी है। इस समय बाजार में करवा चौथ पर्व की खरीददारी को लेकर महिलाओं की विशेष भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों द्वारा भी अलग-अलग वैरायटी के लहंगा, सूट, साड़ी सहित अन्य कई तरह की चीजें महिलाओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। दुकानों पर रंग-बिरंगी चूडियां की भरमार है। मेहंदी लगाने से लेकर साड़ी, चूड़ी, कॉस्मेटिक आइटम और ज्यूलरी की दुकानों पर अच्छी खासी खरीददारी करती दिखाई देती हैं। कारोबारियों के अनुसार सामान्य से अब बजार मे 40 प्रतिशत बिक्री बढ़ गई है। बाजार में कपड़े की दुकानों पर भी एक से बढ़ कर डिजायनदार सूटों, लहंगा, चुन्नी तथा साडिय़ों की वैरायटी उपलब्ध है। साथ ही मिठाई तथा ड्राई फ्रूट की बिक्री में भी इजाफा हुआ है।
10 अक्टूबर करवा चौथ से होगी दीपावली पर्व त्योहारों की शुरूआत

हिंदू पंचांग के अनुसार दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इससे पहले करवा चौथ का व्रत आ रहा है। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत इस बार 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि नौ अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होगी और 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे इसका समापन होगा। करवा चौथ की पूजा करने का शुभ समय सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक रहने वाला है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहता है। साथ ही पति व पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।
*विधि-विधान से करें करवा चौथ व्रत, सरगी की परंपरा का करें पालन*

करवा चौथ व्रत का आरंभ सूर्योदय से पहले सरगी खाने से होता है। इसे सास अपनी बहू के लिए तैयार करती है। इसमें फल, मेवे, मिठाई और पराठें शामिल होते हैं। जिससे पूरे दिन निर्जला व्रत रखने की शक्ति मिलती है। सरगी के बाद पूरे दिन निर्जला उपवास रखा जाता है और रात को चंद्रोदय के बाद महिलाएं करवे (मिट्टी के पात्र) से जल अर्पित कर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के दिन सुबह ही स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण करें। अब पूजा करने के लिए सभी सामग्रियों को एकत्रित कर लें। इसके बाद महिलाएं मुहूर्त के अनुसार पूजा स्थान पर अपना स्थान लें और करवा माता की कथा सुनें। कथा के बाद सभी बड़ों का आशीर्वाद लें और उन्हें शुभकामनाएं दें। इस दौरान एक करवा चावल भरकर उसे दक्षिणा के रूप में रख दें। इसके बाद चांद निकलने के बाद चंद्रमा को अघ्र्य दें। फिर चंद्र दर्शन करें। इस दौरान इसी छननी से पति का मुख देखें। अब पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करें। अंत में करवा को सास या किसी सुहागिन स्त्री को दे दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
त्योहारी सीजन को लेकर बाजार हैं ग्राहकों से गुलजार 

त्योहारी सीजन को लेकर इस समय बाजार ग्राहकों से गुलजार हंै। इस समय बाजार में अच्छी भीड़ उमडने लगी है। तांगा चौंक, पंजाबी बाजार, गांधी गली, मेन बाजार, पालिका बाजार, बैंक रोड, कपड़ा मार्केट में लोग खरीदारी के लिए पहुंचने शुरू हो जाते हैं। गोहाना रोड, रानी तालाब, मुख्य बाजार, सफीदों रोड, एसडी स्कूल, सफीदों गेट, पटियाला चौंक हर जगह अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन रही है। 
मुख्य बाजार में दुकानदारों ने किया है सबसे ज्यादा अतिक्रमण

शहर के मुख्य बाजार में तो अतिक्रमण करने वालों ने हद कर दी है। बाजार में दुकानदारों ने अपने सामान को डिस्पले करने के लिए एक से दो फुट तक अतिक्रमण कर लिया है। शहर थाना के सामने, टाउन हाल की तरफ, तांगा चौक की तरफ  व बाजार के अंदर हर जगह अतिक्रमण फैला है। जिस कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
दो हजार से दस हजार तक के सूट बाजार में : दीपक सैनी

हरी एम्पोरियम के मालिक दीपक सैनी ने बताया कि बाजार में करवा चौथ को लेकर दो हजार से लेकर दस हजार तक सूट उपलब्ध हैं। इसके अलावा पचास हजार रुपये तक के लहंगे भी हैं। सूटों की भी अच्छी वेरायटी उपलब्ध है। जिनकी रेंज 500 से लेकर पांच हजार तक है। कपडा कारोबारियों का कहना है कि अबकी बार अच्छा कारोबार की संभावना है। कारोबार मे इजाफा भी हुआ है। इस बार बाजार में सामान्य से 30 से 40 प्रतिशत काम अधिक देखने को मिल रहा है। त्यौहारों के सीजन के साथ शादियों का सीजन भी है।
October 06, 2025

सुविधा • जींद से कुरुक्षेत्र तक कई जगहों पर क्रॉसिंग में होती थी समस्या, जींद-कुरुक्षेत्र रुट की 2 ट्रेन का बदला समय

सुविधा • जींद से कुरुक्षेत्र तक कई जगहों पर क्रॉसिंग में होती थी समस्या
जींद-कुरुक्षेत्र रुट की 2 ट्रेन का बदला समय

जींद से सुबह 5:25 बजे और कुरुक्षेत्र से सुबह 9:20 बजे चलेगी ट्रेन
जींद
जींद : रेलवे ने जींद-कुरुक्षेत्र रूट की दो पैसेंजर ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। ट्रेनों के बढ़ते दबाव और प्लेटफॉर्म की सीमित क्षमता को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। अब ट्रेन नंबर 54037-54038 जींद-कुरुक्षेत्र-जीं द पैसेंजर नए समय पर चलेगी। जींद से यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे और कुरुक्षेत्र से सुबह 9:20 बजे रवाना होगी। नई व्यवस्था 6 अक्टूबर (सोमवार) से लागू होगी। बता दें कि सुबह के समय एक ही ट्रैक पर चार ट्रेनों के आगमन का समय बहुत नजदीक होने के कारण स्टेशन पर दबाव बढ़ रहा था। सुबह 5 से 7 बजे के बीच एक एक्सप्रेस और तीन पैसेंजर ट्रेनों का कैथल स्टेशन पर पहुंचने के समय में 30 मिनट का अंतराल था। जिससे प्लेटफॉर्म की कमी और ट्रैक प्रबंधन में कठिनाई होती थी। स्टेशन का आकार छोटा होने के कारण भी संचालन पर असर पड़ रहा था।
नई समय सारिणी इस प्रकार रहेगी

जींद से चलने वाली 54038 पैसेंजर बरसौला 5:34, उचाना 5:45, घासो 5:54, नरवाना जंक्शन 6:07, कलायत 6:29, कैथल 6:58, पिहोवा रोड 7:32 व थानेसर सिटी 7:57 बजे पहुंचेगी। वहीं 54037 कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन थानेसर सिटी से सुबह 9:25, कैथल 10:18, नरवाना 11:02 और जींद पहुंचने का समय लगभग 11:35 बजे पहुंचने का रहेगा।
उदयपुर सिटी-चंड़ीगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू

उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन शुरू हो गया है। ट्रेन चंडीगढ़ से सुबह 11:20 बजे, अम्बाला कैंट 12:5 बजे, नरवाना 14:40 बजे, जींद 13:07 बजे, रोहतक 16:00 बजे, झज्जर 16:35 बजे, उदयपुर सिटी अगले दिन सुबह 5:25 बजे पहुंचती है। वहीं उदयपुर सिटी से 14:05 बजे चलकर मालवी 16:46 बजे, भिलवाड़ा 18:45 बजे,

कुरुक्षेत्र तक कई जगहों पर क्रॉसिंग में थी दिक्कत

जींद-कुरुक्षेत्र-जीं द ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 6 अक्टूबर यानि सोमवार से अपने बदले हुए समय पर चलेगी। यह फेरबदल ट्रेनों के संचालन को सुचारू रखने के लिए किया गया है। कुरुक्षेत्र तक कई जगहों पर क्रॉसिंग करने में दिक्कत होती थी। समय में बदलाव के बाद इससे राहत मिलेगी। -जसमेर कुंडू, स्टेशन अधीक्षक जींद।

अजमेर 21:27 बजे, रेवाड़ी अगले दिन सुबह 3:51 बजे, जींद 5:08 बजे, नरवाना 5:35 बजे व चंडीगढ़ 9:50 बजे पहुंचती है।