Breaking

Wednesday, April 10, 2024

April 10, 2024

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा, नवंबर में ED ने मारी थी रेड

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा, नवंबर में ED ने मारी थी रेड
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा दे दिया है। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद पर थे। नवंबर 2023 में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी।  अब उन्होंने आम आदमी पार्टी और मंत्री पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में राजकुमार आनंद आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटेल नगर से विधायक बने थे।आम आदमी पार्टी से इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद की प्रतिक्रिया
पार्टी से इस्तीफा देते हुए मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने बताया, 'मैं दिल्ली सरकार में मंत्री हूं और मेरे पास सात पोर्टफोलियो हैं लेकिन आज मैं बहुत व्यथित हूं और अपना दुख बांट रहा हूं. मैं राजनीति में तब आया था जब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। हालांकि, आज बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि राजनीति तो नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गया। राजकुमार आनंद ने कहा, 'आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था, लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है। मेरे लिए मंत्री पद पर रह कर इस सरकार के लिए काम करना असहज हो गया है। मैं अब इस पार्टी, इस सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि मैं इनके भ्रष्टाचार में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता। 
*इस्तीफे से एक हफ्ते पहले सीएम केजरीवाल के समर्थन में किया था पोस्ट*

बता दें, राजकुमार आनंद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में पोस्ट किया था। उन्होंने संजय सिंह की प्रेस कांफ्रेंस का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, 'कितनी हास्यास्पद बात है कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और एक सांसद को मुलाकात के लिए टोकन नंबर दिया जाता है। फिर मुलाकात को कैंसिल कर दिया जाता है। तिहाड़ जेल के अधिकारी मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं.' इस पोस्ट के एक घंटे बाद राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Monday, April 8, 2024

April 08, 2024

हरियाणा सरकार का ऐलान; इन 7 प्रदेशों के कर्मचारियों को वोटिंग के लिए पेड लीव मिलेगी

हरियाणा सरकार का ऐलान; इन 7 प्रदेशों के कर्मचारियों को वोटिंग के लिए पेड लीव मिलेगी, सरकारी के साथ प्राइवेट कर्मियों को भी राहत
चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के लिए पेड लीव ऐलान की है। सरकारी की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत जो कर्मचारी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और यूटी चंडीगढ़ से संबंध रखते हैं। वहां के वह वोटर हैं तो उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग वाले दिन वोट डालने के लिए पेड लीव दी जाएगी।
*हरियाणा के प्राइवेट कर्मियों को भी राहत*

हरियाणा सरकार की अधिसूचना में निजी क्षेत्र के कर्मियों को भी राहत देने की बात भी की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि, हरियाणा से संबंध रखने वाले जो भी कारखाने और दुकाने हैं या कोई भी संस्थान हैं। वह भी इन सात प्रदेशों के अपने कर्मियों को वोट डालने के लिए पेड लीव देंगे। अधिसूचना में यह भी साफ कहा गया है कि, कर्मियों के लिए पेड लीव सिर्फ उनके लोकसभा क्षेत्र के चुनाव वाले दिन के लिए है। कर्मी पेड लीव पर अपने संबंधित लोकसभा क्षेत्र में ही जा सकते हैं।

Sunday, April 7, 2024

April 07, 2024

सोमवती अमावस्या आठ को, पिंडारा तीर्थ पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

सोमवती अमावस्या आठ को, पिंडारा तीर्थ पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
चैत्र माह कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या पर पितृ तर्पण का विशेष महत्व
वर्ष 2024 की है पहली सोमवती अमवस्या, साल में आएंगी तीन सोमवती अमवस्याएं
जींद : इस बार चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आठ अप्रैल को है। सोमवार को होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा और व्रत करने का विधान है। साथ ही पितरों का तर्पण किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्रती को अखंड सौभाग्य, खुशहाली और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। पंचांग के अनुसार चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ आठ अप्रैल को सुबह तीन बजकर 21 मिनट से होगा और इस तिथि का समापन इसी दिन रात को 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। वर्ष 2024 की है पहली सोमवती अमवस्या
वर्ष 2024 की पहली सोमवती अमावस्या आठ अप्रैल (सोमवार) को है। ऐसे में पांडू पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर सोमवार को सैंकडों की संख्या में श्रद्धालु सरोवर में स्नान कर तर्पण करेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर रखी हैं। स्पेशल पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई हैं। वहीं वालेंटियर व श्रद्धालु व्यवस्था की कमान संभालेंगे। जींद-गोहाना मार्ग पर जाम की स्थिति न रहे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस भी कमान संभाले रहेगी। 
*2024 में तीन सोमवती अमावस्या के बनेंगे योग*
*पहला योग आठ अप्रैल को।*
*दूसरा योग दो सितंबर को*
*तीसरा योग 30 दिसंबर को*
*यह रहेगी सोमवती अमवस्या की पूजा-विधि*
पांडु पिंडारा वक्तानंद आश्रम के जसवंत शास्त्री ने बताया कि सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें। इस दिन पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने का विशेष महत्व रहता है। अगर सरोवर या नदी में स्नान नहीं किया जा सकता है तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगा जल डाल कर स्नान कर सकते हैं। स्नान करने के पश्चात घर के मंदिर में दीप प्रज्जवलि करें। सूर्य देव को अध्र्य दें। अगर उपवास रख सकते हैं तो अवश्य रखें। पितरों के निमित्त तर्पण और दान अवश्य करें। अपने ईष्ट देव का अधिक से अधिक ध्यान करें। 
पिंडारा तीर्थ का यह है महत्व
पिंडतारक तीर्थ के संबंध में किदवंती है कि महाभारत युद्ध के बाद पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पांडवों ने यहां 12 वर्ष तक सोमवती अमावस्या की प्रतीक्षा में तपस्या की। बाद में सोमवती अमावस के आने पर युद्ध में मारे गए परिजनों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। तभी से यह माना जाता है कि पांडू पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष मिल जाता है। महाभारत काल से ही पितृ विसर्जन की अमावस्या, विशेषकर सोमवती अमावस्या पर यहां पिंडदान करने का विशेष महत्व है। यहां पिंडदान करने के लिए विभिन्न प्रांतों के लोग श्रद्धालु आते हैं। 
*फाल्गुन माह की अमावस्या में पूजा व पितृ तर्पण का विशेष महत्व : जसवंत शास्त्री*
पांडु पिंडारा वक्तानंद आश्रम के जसवंत शास्त्री ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह की अमावस्या विशेष होती है। पूर्वजों की कृपा से परिवार में खुशहाली और समृद्धि आती है। इसके अलावा सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।
April 07, 2024

सीएम ने विपक्ष पर साधा निशानाजो लोग देश को तोडऩे की बात करते थे, आज वो लोग देश जोडऩे की बात कर रहे हैं : नायब सिंह सैनीइंडिया गठबंधन मात्र दिखावा

...सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
जो लोग देश को तोडऩे की बात करते थे, आज वो लोग देश जोडऩे की बात कर रहे हैं : नायब सिंह सैनी
इंडिया गठबंधन मात्र दिखावा
जींद : हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो विपक्ष आज भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहा है, उन्हें यह देखना चाहिए था कि उनके पूर्वजों ने पूर्वजों ने भारत को जोडऩे का काम किया था या तोडऩे का काम। इंडिया गठबंधन ने मेनिफेस्टो जारी किया है कि न्याय देने का कार्य किया जाएगा लेकिन यह न्याय देने का काम भाजपा ने किया है। ऐसे में विपक्ष को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। जिन लोगों ने देश को तोडऩे का काम किया आज वो लोग देश को तोडऩे की बात कर रहे हैं। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को जींद की नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि 2014 से पहले का शासन देखें तो एक व्यक्ति को गैस सिलेंडर लेने के लिए तीन दिन तक लाइन में लगना रहना पडता था। यह न्याय था या अन्याय, इसे आप खुद समझ सकते हैं। नरेंद्र मोदी ने न्याय दिलाने का काम किया और लाइन को खत्म करते हुए उन घरों में भी सिलेंडर पहुंचाने का काम किया जहां सिलेंडर पहुंचाना भी सपना था। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मोदी ने दस वर्षों में देश के गरीबों के लिए चार करोड़ मकान बनाने कााम किया। भाजपा कार्यकाल में बातें कम हुई और काम ज्यादा हुए। जबकि कांग्रेस कार्यकाल में बातें ज्यादा होती थी और काम कहीं नही दिखाई देता था। विपक्ष की सरकारों में माता व बहनों को पेयजल के लिए एक-एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इस की चिंता मोदी सरकार ने की और अलग से मंत्रालय जल शक्ति बनाया गया। अब हर घर के अंदर नल व स्वच्छ जल पहुंचाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश का युवा जब एलओसी पर खडा होता था तो उस पर पत्थरबाजी होती थी। वो सबसे बडा अन्याय था लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस अन्याय को दूर करने का काम किया है। अब युवाओं पर न तो कोई पत्थरबाजी होती है और न कोई पतथरबाजी दिखाई देती है। यह सब नरेंद्र मोदी ने दस वर्षों में किया है। विपक्ष जो न्याय की बात करता है, उन्हें इस बात को समझना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग न्याय की बात करते हैं उन्होंने देश के साथ अन्याय करने काम काम किया। कांग्रेस कार्यकाल में बेटियों के साथ अन्याय होता था। बेटियों को गर्भ में मरवा दिया जाता था। आज दस वर्षों में लाखों बेटियों को जीवनदान देने का काम नरेंद्र मोदी व डबल इंजन सरकार ने किया है। मनोहरलाल ने योजना बना कर हरियाणा प्रदेश में हर 20 किलोमीटर पर कालेज बनाने का काम किया है। कांग्रेस के लोग बोलते हैं कि वो न्याय देंगे। जब उन्होंने देश में इतने लंबे समय तक राज किया। तब न तो बिजली आती थी और केवल चार से पांच घंटे मिलती थी। आज 24 घंटे बिजली देने का काम डबल इंजन सरकार (नरेंद्र मोदी, मनोहरलाल) ने किया। आज हरयिाणा प्रदेश का एक भी जिला ऐसा नही है कि जहां फोरलेनिंग न हो। यह काम भी नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, जिलाध्यक्ष राजू मोर, जींद विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा, हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, जींद नगर परिषद अध्यक्ष डा. अनुराधा सैनी, जवाहर सैनी, अमरपाल राणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। *जींद की आवाज ऐतिहासिक आवाज, यह आवाज दिल्ली भी जाएगी और चंडीगढ़ भी : सीएम*

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद की आवाज ऐतिहासिक आवाज है। जींद की सरदारी की आवाज दिल्ली भी जाएगी और चंडीगढ़ भी जाएगी। पीएम किसान निधि किसान तक पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। किसानों को सुरक्षित करने का काम किया गया है। कांग्रेस सरकार कार्यकाल में 1100 करोड़ का मुआवजा दिया लेकिन मनोहरलाल सरकार ने फसल खराबे के तौर पर 12 हजार करोड़ पहुंचाने का काम किसानों के खाते में किया। पहले जहां नौकरी को लेकर मंत्री, विधायक के चक्कर काटते थे लेकिन आज बिना पर्ची व खर्ची के युवा को नौकरी मिल रही है। न्याय करने का काम डबल इंजन सरकार ने किया है। 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को जींद की नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 से पहले बीमारी के कारण इलाज न करवा पाता था। अब चिरायु व आयुष्मान योजना के तहत इलाज हो रहा है। आज व्यक्ति को अपनी चिंता नही है। पीएम मोदी जब हरियाणा में 2014 से पहले यहां आए थे तो कहा था कि जब सरकार आएगी तो वन रेंक, वन पैंशन देने का काम करेंगी। कांग्रेस ने जो एक्स सर्विस मैन थे उनके साथ अन्याय किया। मात्र 500 करोड़ का लॉलीपोप दिया लेकिन नरेंद्र मोदी ने आकर वन रैंक वन पैंशन देने का काम किया। इसके लिए दस हजार करोड़ का बजट दिया गया। 
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पार्टी का 44वां स्थापना दिवस है। अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना हुई थी तब केवल दो सांसद थे। 2019 में जब चुनाव आया तो 319 सांसद देश को भाजपा के मिले। अब 2024 है और देश एक ही बात बोल रहा है और विपक्ष के राष्ट्रीयध्यक्ष भी एक ही बात कर रहे हैं कि अबकी बार 400 पार। क्योंकि नरेंद्र मोदी का दस साल का कार्यकाल सबके सामने है। जिस व्यक्ति ने देश को नई दिशा दी है और जो कहा वो धरातल पर उतारने का काम किया। उन्होंने कहा कि वो पार्टी के सेवक भी हैं और अध्यक्ष भी हैं और मोहनलाल बडौली महामंत्री भी हैं। वो जींद की सरदारी से एक बात कहना चाहते हैं कि मोहनलाल बडौली को देश की 543 सीटों में से नंबर एक पर जितवा कर नरेंद्र मोदी के पास भेजने का काम करें। बाकी का काम उन पर छोड़ देना। यह सीएम हाउस आपका ही है। आप जब मर्जी आइए, मिलिए। मोहनलाल को जो कमल का फूल दिया है, उस कमल के फूल को सबसे बड़े बहुमत के रूप में खिला कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करना है।
April 07, 2024

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा : बडौली

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा : बडौली 
जींद : राई विधायक एवं सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बडोली ने कहा कि तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनें, इसके लिए आपको एकजुट होना होगा। उन्होंने लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जनता की सेवा की। अब लोकसभा की जिम्मेवारी शीर्ष नेतृत्व ने दी है, और दस की दस सीटें बहुमत से जीतने का जो आदेश दिया है, उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। राई विधायक एवं सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बडोली शनिवार को जींद की नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनावी आह्वान अबकी बार 400 पार का नारा पूरे देश में चला है। हिंदुस्तान को विश्व गुरू बनाने का जो सपना 2024 में प्रधानमंत्री ने देखा है, उसे पूरा करने के लिए 15 जून को पक्ष में मतदान करें। *भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी : पंवार*

राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार ने कहा कि आज देश में लोकसभा के चुनाव घोषित हो चुके हैं। देश में भाजपा ऐसी पाटी्र्र है जिसके 12 करोड़ कार्यकर्ता है। देश में सबसे पहले भाजपा ने प्रत्याशियों की टिकट घोषित की है और विपक्ष संकोच में है। 2014 में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल बने। आपने दोनों का कार्यकाल देखा है। आपके अंर्तमन से आवाज आएगी तो नरेंद्र मोदी का नाम आपकी जुबान पर स्वत: आ जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एससी समाज को गुमराह करना चाह रही है। वो पीएम व सीएम के आर्शीवाद से राज्यसभा में गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि भाजपा देश से आरक्षण खत्म करना चाहती है। जबकि पंडित नेहरू ने कहा था कि देश से आरक्षण को खत्म किया जाए। इसलिए कांग्रेसी भ्रांतियां फैलाने का काम कर रही है। हमें कांग्रेस की इन भ्रंातियों से दूर रहना है और किसी के बहकावे में नही आना है। 
*देश में 25 मई को होने वाला चुनाव देश की किस्मत का फैसला करेगा : मिड्ढा*

जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जो दुनिया को सुनाई दे, उसे कहते हैं खामोशी, जो आंखों से दिखाई दे उसे तुफान कहते हैं। मुख्यमंत्री का इन पंक्तियों से स्वागत किया। आगामी 25 मई को चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव देश की किस्मत का फैसला करेगा। इसकी बागडोर आपके हाथ है। हमें देखना है कि दस वर्ष तक हमारे देश की गदद्द पर नरेंद्र मोदी विराजमान रहे हैं। जितनी राष्ट्र सत्ता मजबूत होगी। उतना देश मजबूत होगा। जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा शनिवार को नई अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि जब देश ने मोदी को चुना तब सब जानते हैं कि देश की क्या स्थिति थी। अब आप सब जानते हैं कि जो देश वीजा नही देते थे वो देश आज प्रधानमंत्री के लिए रेड कार्पेट बिछाते हैं। यूकेंन में फंसे बच्चों को बाहर लाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। भारत के साथ पाकिस्तान के बच्चे भी साथ निकले। जिस प्रकार दस साल देश मोदी के हाथों रहा, आप सब सोच सकते हैं कि इससे पहले देश क्या था। आज देश जो तरक्की कर रहा है वो मोदी के माध्यम से कर रहा है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करें। जींद को विश्वविद्यालय मिला, लॉ कालेज मिला। वकालत की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नही। आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का काम किया। कुछ लोगों ने जींद के मेडिकल कालेज को जींद से कहीं और ले जाने काम किया। वो रात को ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिले और आश्वासन दिया कि मेडिकल कालेज जींद में ही रहेगा। उनकी मांग पर ही जींद में पानी की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने 400 करोड़ की नहरी पेयजल आधारित योजना दी। बहुत लोग भारत को तोडऩे की बात करते हैं लेकिन हम भारत को जोडऩे की बात करते हैं। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, जिलाध्यक्ष राजू मोर, जींद विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा, हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, जींद नगर परिषद अध्यक्ष डा. अनुराधा सैनी, जवाहर सैनी, अमरपाल राणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
*भाजपा विजय संकल्प रैली के माध्यम से विधायक ने दिखाया दम*
भाजपा की विजय संकल्प रैली के माध्यम से विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने अपनी ताकत तथा वोटर पर पकड़ का संदेश भी पार्टी को दिया है। लोकसभा चुनाव के चलते सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विजय संकल्प रैली किया था। जिसको सीएम नायब सैनी ने संबोधित किया। सीएम नायब सैनी के निशाने पर कांगे्रस पार्टी रही। रैली के सफल आयोजन का श्रेय यहां के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिढा को जाता है। जिन्होंने अपनी जिला तथा विस पार्टी कार्यकारणी के साथ दोपहर बाद साढ़े चार घंटे तक लोगों का अपने साथ जोड़े कर रैली स्थल पर रखा। विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जींद के विकास को लेकर उनके पिता डा. स्व. हरिचंद मिड्ढा ने सपना देखा था वो पूरा हो रहा है।
April 07, 2024

सीएम का विरोध करने जा रहे किसान एसपी के आश्वासन पर माने

सीएम का विरोध करने जा रहे किसान एसपी के आश्वासन पर माने
किसानों की कमेटी को सीएम से मिलवाने का दिया एसपी ने आश्वासन
जींद : उचाना उपमंडल कार्यालय के पास चल रहे धरने से जींद सीएम नायब सिंह सैनी का विरोध करने जा रहे किसानों को पुलिस ने जींद जाने से रोका। यहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीएम से किसानों को मिलवाने का एसपी जींद सुमित कुमार द्वारा मोबाइल फोन पर बातचीत करके आश्वासन देने पर किसान माने। उचाना, नरवाना, जींद धरने से दो-दो किसान इस कमेटी में शामिल हुए। कमेटी में नरवाना मा. बलबीर सिंह, शमशेर अंबरसर, उचाना से आजाद पालवां, राममेहर बुडायन, जींद से बारूराम जिला प्रधान बीकेयू टिकैत, छज्जूराम कंडेला को शामिल किया गया जो सीएम से मिलकर मांगों को लेकर मांग पत्र देंगे। शनिवार को उपमंडल कार्यालय के संयुक्त किसान मोर्चा उचाना की अगुवाई में चल रहे धरने पर किसान एकत्रित हुए। यहां पर फैसला लिया गया कि जींद में सीएम नायब सिंह सैनी जनसभा में आ रहे है। जींद जाकर सीएम का किसान विरोध करेंगे। जब स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस अमला उपमंडल कार्यालय के पास पहुंचा। यहां किसानों को जींद जाने से पुलिस ने रोका। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जींद जाने की मांग पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने किसानों को जींद नहीं जाने दिया। एसपी जींद सुमित कुमार से किसान नेताओं के साथ मोबाइल फोन पर हुई बातचीत के बाद किसान नेता सीएम से मिलने के लिए जींद रवाना हुए। आजाद पालवां ने बताया कि एसपी जींद से मोबाइल फोन पर बातचीत करके किसानों की कमेटी को सीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया। किसानों ने एसपी के आश्वासन पर सीएम के विरोध का फैसला वापिस लिया। सीएम से मिलकर मांग पत्र किसानों की कमेटी देंगी। संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य किसान नेता आजाद पालवां, सिक्किम सफा खेड़ी ने कहा कि किसान उचाना में जब 30 मार्च को सीएम नायब सिंह सैनी जनसभा में आए थे तो किसान उनको एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, खराब हुई फसल का मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सीएम से नहीं मिलने दिया गया बल्कि उचाना के विश्राम गृह में किसानों को रोके रखा। 30 मार्च को शासन, प्रशासन से किसानों के साथ विश्वासघात किया है। किसानों का मांग पत्र तक नहीं लिया जा रहा है। सीएम को चाहिए कि वो किसानों का मांग पत्र लेकर समस्याओं का समाधान करें। किसान सभा के राज्य प्रधान बलबीर सिंह नौ दिसंबर 2021 को जब दिल्ली के बार्डर से किसान आंदोलन को स्थगित करके आए तो केंद्र सरकार ने एमएसपी पर कानून की गारंटी देंगे, फसल पर आने वाली लागत का डेढ़ गुणा भाव देंगे, पूर्ण किसानों, मजदूरों की कर्जा मुक्ति, बिजली संशोधन बिल वापिस लिए जाने सहित विभिन्न मांगों को माना गया था। किसानों के साथ केंद्र सरकार ने वादा खिलाफी की है। प्रदेश सरकार भी वादा खिलाफी में कम नहीं है। 2020 से लेकर अब तक के फसल खराब होने के मुआवजा किसानों के बाकी है। बीते दिनों ओलावृष्टि से जो फसल खराब हुई थी उसका सर्वे ठीक नहीं हुआ है। किसान को पता नहीं है कि उसकी कितनी फसल खेत में खराब दिखाई गई है।
April 07, 2024

अतुल प्रताप चौहान युवाओं की फौज के साथ भाजपा में शामिल

अतुल प्रताप चौहान युवाओं की फौज के साथ भाजपा में शामिल
सीएम ने भाजपा का पटका फहरा पार्टी में किया शामिल
श्रीराम मंदिर के सपने को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया : अतुल प्रताप चौहान
जींद : नगर परिषद का चुनाव लड़ चुके अतुल प्रताप चौहान शनिवार को अपने साथियों के साथ भाजपा पार्टी में शामिल हुए। उन्हें जींद की नई अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा पार्टी में शामिल किया गया। सीएम नायब सिंह सैनी ने अतुल चौहान को भाजपा पार्टी का पटका फहराया और भाजपा की जनकल्याणकारी व जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। गौरतलब है कि अतुल चौहान पिछले काफी वर्षों से हिंदुत्व के लिए काम कर रहे हैं। गायों की सेवा हो या फिर मृत गायों को दफनाना हो, यह कार्य अतुल चौहान टीम द्वारा प्रमुखता से किया जाता है। इसके अलावा हर वर्ष शहीदी दिवस पर शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाती है। समय-समय पर रक्तदान शिविरों व स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है। अपनी समाजसेवा को लेकर अतुल प्रताप चौहान जींद में अपनी विशेष पैठ रखते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिली है। अतुल प्रताप चौहान ने कहा कि वो लंबे समय से हिंदुत्व और शहीदों को सम्मान दिलाने व अन्य समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहरलाल, सीएम नायब सिंह सैनी जिस तरह देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं वो उन नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश की जनता को श्रीराम मंदिर की सौगात दी, यह कार्य कोई विरला ही कर सकता है। श्रीराम मंदिर के सपने को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अतुल प्रताप चौहान ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपेगी, उस पर वो खरा उतरने का काम करेंगे।