Breaking

Friday, April 24, 2020

46 लाख परिवारों का हुआ सर्वे 9 हजार से ज्यादा में मिले सांस और निमोनिया के लक्षण,अब होगा कोरोना टेस्ट

(मनोज) चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने कोरोनावायरस के चलते प्रदेश के 46 लाख 8 हजार 84 परिवारों का सर्वे करवाया है। इन घरों में स्वास्थ्यकर्मियों और आशा वर्कर ने जाकर स्क्रीनिंग की है। इन परिवारों में से 9 हजार 977 लोगों में सांस और निमोनिया के लक्षण मिले हैं। इन लोगों का अब कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। इसकी पुष्टि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की है। वहीं हरियाणा में लगातार ठीक हो रहे मरीजों की रिकवरी रेट पर केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार की सराहना की है।
मंत्री विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सोनिया गांधी द्वारा बीजेपी पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाने पर अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता कांग्रेस ने फैलाई है। सांप्रदायिकता कांग्रेस के डीएनए में है। जब-जब मौका आता है, वो ऊभर कर सामने आता है। कांग्रेस पार्टी ने देश का बंटवारा सांप्रदायिकता के आधार पर करवाया। 10 लाख लोगों का नरसंहार हुआ। 1984 में कांग्रेस का सांप्रदायिकता का वायरस फिर जागा और लगभग 4 हजार सिखों का कतलेआम किया। कांग्रेस को जब भी मौका मिला इन्होंने सांप्रदायिकता फैलाई।

No comments:

Post a Comment