Breaking

Saturday, April 25, 2020

हरियाणा के 12 जिले ग्रीन जोन घोषित, 26 अप्रैल से दुकानें खुल सकेंगी,आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी,सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा


(मनोज) चंडीगढ़- हरियाणा में 26 अप्रैल से 12 जिलों में दुकानें खुल सकेंगी,आर्थिक गतिविधियां भी शुरू होंगी। ये वही जिले हैं,जहां अब कोरोना मरीजों की संख्या जीरो हो गई हैँ। इसमें 9 जिले वो हैं,जो अब कोरोनामुक्त हो गए हैं,जबकि तीन जिले पहले ही कोरोना की सूची से बाहर हैं। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इन जिलों में वाणिज्य व औद्योगिक गतिविधियां शुरू होंगी,ऑनलाइन अप्लाई करने पर तुरंत अनुमति मिलेगी।

हरियाणा के ये जिले हों चुके हैं कोरोनामुक्त
हरियाणा का चरखी दादरी,फतेहाबाद,हिसार, जींद,करनाल,कैथल,कुरुक्षेत्र,सिरसा और यमुनानगर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसके अलावा रेवाड़ी,महेंद्रगढ़ और झज्जर में कोई केस नहीं मिला है।

जनसहायक एप से घर बैठे मिलेंगी सभी सुविधाएं
कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में प्रदेश वासियों को सुविधा प्रदान करते हुए हरियाणा सरकार ने अब 'जनसहायक एप' शुरू किया है। जिस पर एक बटन दबाते हुए राशन,भोजन,डॉक्टर,एजुकेशन, बैंकिंग आदि समेत तमाम सुविधाएं मिलेंगी। यह मोबाइल एप हरियाणा सरकार की सिंगल विंडो प्रणाली की तर्ज पर काम करेगा। इसकी घोषणा शनिवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की।

No comments:

Post a Comment