Breaking

Saturday, April 18, 2020

विदेश से लौटे 339 लोग भूमिगत -पुलिस को भी नहीं मिल रहे

चंडीगढ़, 18 अप्रैल।
कोरोना से जंग के बीच 339 लोग विदेश से लौटने के बाद हरियाणा में भूमिगत हो गए हैं। पुलिस अभी तक इनका सुराग लगाने में नाकाम रही है। इसे देखते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने अब एसपी को हर हाल में इन्हें ढूंढने के निर्देश दिए हैं। सरकार को यह भी आशंका है कि इनमें से कुछ ने हरियाणा से फर्जी पासपोर्ट बनाए हों।
पहले यह सूचना थी कि 200 लोग भूमिगत हुए हैं। मगर जिला वार डाटा सामने आने पर इनका आंकड़ा 339 तक जा पहुंचा है। सबसे ज्यादा 185 लोग पानीपत जिले के भूमिगत हैं। इनके न मिलने पर सरकार ने केंद्र सरकार को भी सूचित कर दिया है। गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि विदेश से लौटकर छिपे हुए लोगों का पता लगा रहे हैं। कुछ ने गलत पते पर पासपोर्ट बनाए हैं। सबको ढूंढने का काम चल रहा है।  

No comments:

Post a Comment