Breaking

Saturday, May 30, 2020

सुरक्षा क्वच अभियान सखा के तहत प्रशासन को सौंपे गए 20000 मास्क लक्ष्य पूरे हरियाणा में 20 लाख मास्क बांटने का

रानी तालाब चैंक पर आते-जाते राहगिरों को भी पहनाए गए मास्क

सीएमओ को 20 हजार मास्क भेंट करते राजकुमार भोला, राजकुमार गोयल व अन्य।
जींद : हरियाणा कौशल विकास निगम के निर्देशक एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविधालय के उप कुलपति राज नेहरू द्वारा कोरोना के खिलाफ चलाए गए विशेष सुरक्षा क्वच अभियान सखा के तहत महात्मा गांधी शिक्षा एवं सामाजिक विकास संगठन के सहयोग से आज 20 हजार से ज्यादा मास्क बांटे गए। ये मास्क जींद के चीफ मैडिकल आफिसर जयभगवान जाटान को प्रदान किए गए। इसके अलावा जींद के रानी तालाब चैंक पर भी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा आते-जाते राहगिरों को ये मास्क पहनाए गए। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डर राजेश भोला, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल, डा कंवर सैन गोयल, रेडक्रास सोसायटी के सचिव राजकपूर सूरा, डा जे के मान, डा गोपाल गोयल, सुरेश चैहान, अंकुर शर्मा, सज्जन सैनी, सत्यनारायण बैरागी, कृष्ण फौजी, दर्शन सिंह ढांडा, डा दिनेश इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मास्क बांटने वाली संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पूरे हरियाणा में 20 लाख मास्क बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में आज 3 लेयर के बढि़या क्वालिटी के 20 हजार मास्क प्रशासन को सौंपे गए है। साथ ही सैंकड़ों मास्क लोगों को पहनाए गए है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में मास्क लगाने जैसी सावधानियां रखना जरूरी है।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के सहयोग से जो ये 20 हजार मास्क बांटे गए हैं उसके लिए बधाई की पात्र है। कोरोना जैसी महामारी में हम सबको मास्क पहनना जरूरी है। सरकार ने 500 रू का जुर्माना मास्क न पहनने पर तय कर दिया है। हम चाहते हैं कि शहर में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के न रहे और किसी को भी जुर्माना न देना पड़े। ऐसे में ये 20 हजार मास्क प्रशासन को प्रदान किए गए है। इसके अलावा जींद के रानी तालाब चैंक पर आते-जाते सैंकड़ो राहगिरो को भी मास्क पहनाए गए है।
जींद के सिविल हास्पिटल के चीफ मैडिकल आफिसर जयभगवान जाटान ने कहा कि महात्मा गांधी शिक्षा एवं सामाजिक विकास संगठन, हरियाणा कौशल विकास मिशन इत्यादि द्वारा उनके अस्पताल को 20 हजार मास्क प्रदान किए गए है। इसके लिए वह उनका धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि जहां देश की सरकारें और प्रशासन कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं वही सामाजिक संस्थाओं का योगदान भी कम नहीं है।

No comments:

Post a Comment