Breaking

Saturday, May 30, 2020

छत पर सो रही महिला से अश्लील हरकतें करने के मामले में आरोपी काबू

रेवाड़ी (पंकज कुमार) शहर के एक मोहल्ला में छत पर सो रही एक महिला के साथ युवक ने अश्लील हरकतें की। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है तथा वर्तमान में महिला के पड़ोस में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा है कि बीती रात वह परिवार के साथ छत पर सो रही थी। रात को आरोपी छत पर चढ़ आया तथा ब्लेड से उसके कपड़े काट दिए। आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी, जिस कारण उसकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर महिला का पति भी जाग गया तथा आरोपी को पकड़ लिया। परंतु आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गया। भागते हुये आरोपी ने शिकायत करने पर महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रामपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment