Breaking

Saturday, May 23, 2020

डॉक्टर पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

(नीरज शर्मा) फरीदाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला आयोग ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए अस्पताल को पत्र लिखकर पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
फरीदाबाद के प्रसिद्ध अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिस पर महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए अस्पताल के प्रबंधक को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। सूत्र बताते हैं कि महिला कर्मचारी के अलावा अन्य महिला कर्मचारियों ने भी उस डॉक्टर के विरुद्ध लिखित शिकायत दी हुई है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन से इस बारे में कोई बात करने से बच रहा है

No comments:

Post a Comment