Breaking

Monday, May 18, 2020

10 राष्ट्रीय राइफल के जवान राज सिंह खटाना की शहादत पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

चंडीगढ़, 18 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज कश्मीर के डोडा क्षेत्र में आतंकियों से लड़ते हुए गुडग़ांव जिले के दमदमा गांव के रहने वाले 10 राष्ट्रीय राइफल के जवान राज सिंह खटाना की शहादत पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
         आज यहां जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने वीर जवानों पर गर्व है जो विपरीत परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि जवान राज सिंह खटाना की शहादत का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
         मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment