Breaking

Tuesday, June 23, 2020

निर्णय / करनाल से कुरुक्षेत्र, पानीपत, चंडीगढ़, जींद और यमुनानगर की बस सर्विस बंद, अब सवारियां जिस रूट की होंगी वहां पर बसें चलेंगी

रोडवेज अधिकारी: जिस मार्ग पर 10 से 15 सवारी होंगी, उस मार्ग पर तुरंत बस चला दी जाएगी

करनाल : सवारियों के अभाव में करनाल से कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, जींद, चंडीगढ़ की बस सर्विस को बंद कर दिया है। लोकल मार्ग पर असंध के लिए एक बस को और बढ़ाया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जिस मार्ग पर 10 से 15 सवारी होंगी, उस मार्ग पर तुरंत बस चला दी जाएगी। लोकल मार्गों पर टाइम फिक्स किए हुए हैं वह उन टाइम पर चल रही है, ताकि सवारियों में विश्वास बने कि बसें चल रही हैं।
सवारियों का कहना है कि जब तक रुटीन में बसों को नहीं चलाया जाता तब तक बसों में सवारियां नहीं बढ़ सकती। रोडवेज की 134 में से सिर्फ 10 बसें चल रही हैं। जबकि प्राइवेट सभी बसें बंद हैं। इससे नुकसान बढ़ रहा है और आमदनी का कोई स्रोत नहीं है।

प्राइवेट बस संचालकों के टैक्स समेत स्टाफ की सेलरी देने में परेशानी आने लगी है। रोडवेज की तरफ से बसों के नहीं चलाने से सवारियों को विश्वास नहीं बन रहा है। दिन में कोई बस नहीं है। सुबह-शाम के लिए कुछ मार्गों पर एक-एक बस चलाई है।

No comments:

Post a Comment