Breaking

Tuesday, July 21, 2020

सावन में चढ़ा सियासी पारा: भाजपा को अध्यक्ष ढूंढने में लगे 2 महीने, 6 साल बाद भी

सावन में चढ़ा सियासी पारा:भाजपा को अध्यक्ष ढूंढने में लगे 2 महीने,6 साल बाद भी 


सावन में चढ़ा सियासी पारा:
भाजपा को अध्यक्ष ढूंढने में लगे 2 महीने,6 साल बाद भी कांग्रेस का जिलों में संगठन नहीं जेजेपी इकाई भंग करके ढूंढ रही दूसरे पदाधिकार इनेलो फिलहाल अपना कुनबा बढ़ाने में लगी

चंडीगढ़। बरोदा उपचुनाव से पहले प्रदेश के राजनीतिक दलों ने अपने-अपने संगठनों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने अपना नया प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को बनाया है, जिसे तलाशने में भाजपा को करीब 2 महीने लग गए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस आपसी गुटबाजी के चलते 6 साल से जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाई है। इधर, जेजेपी ने एक साल पूरा होने से पहले ही कार्यकारिणी को भंग कर दिया है और अब नए पदाधिकारियों की ढूंढने में जुट गई है। इनेलो फिलहाल अपना कुनबा बढ़ाने में लगी है। 
उल्लेखनीय है कि सितंबर-अक्तूबर में बरोदा उपचुनाव होने की संभावना है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं है, लेकिन संगठन के मामले में कोई दल कमजोर नहीं रहना चाहता। कांग्रेस के गढ़ में भाजपा कमल खिलाने के लिए रणनीति बना रही है, तो दूसरे दल भी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, कांग्रेस पहले ही शैडो मंत्रिमंडल बनाकर सत्ताधारी गठबंधन को घेरने का ऐलान कर चुका है। 

भाजपा में अभी संगठन महामंत्री बनाना बाकी


अचानक प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से ओपी धनखड़ उत्साह से भरा है। उन्होंने पंचकूला में पूर्व महामंत्रियों के साथ बैठक की। हालांकि अभी पार्टी द्वारा संगठन महामंत्री भी हरियाणा में नियुक्त किए जाने हैं, लेकिन सप्ताहभर में प्रदेश में कई नई नियुक्तियां हो सकती हैं। प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि पहले ही नियुक्तियों में देरी हो चुकी है। सभी से विचार-विमर्श करने के बाद नई नियुक्तियां होंगी। संगठन को लेकर भाजपा किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेगी। माना जा रहा है कि भाजपा जिला स्तर पर भी नए अध्यक्ष बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। 

कांग्रेस में 2014 के बाद से नहीं हुई नियुक्ति


कांग्रेस में प्रदेश के बड़े नेताओं की आपसी गुटबाजी के कारण करीब छह साल से जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे अशोक तंवर और हुड्‌डा ने कई बार कोशिश की, जो सिरे नहीं चढ़ पाई। सभी गुट अपने कार्यकर्ताओं की पैरवी करते रहे। संगठन में जिला या स्टेट लेवल की नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। तंवर को हटाने के बाद कुमारी सैलजा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। उनका कहना है कि जिलाध्यक्ष समेत अन्य नियुक्तियां होनी हैं। अब देरी नहीं होगी। 

जेजेपी जल्द करेगी नियुक्तियां


अभय चौटाला से विवाद के बाद जन्मी जेजेपी को कार्यकारिणी बनाए एक साल भी नहीं हुआ। उसने भी संगठन को भंग करके नए पदाधिकारी ढूंढने शुरू कर दिए हैं। प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि 15 अगस्त तक सभी नियुक्तियां कर दी जाएंगी। 

इनेलो कुनबा बढ़ाने में जुटी


कभी सत्ता में रही और पिछले विस  चुनाव में एक विधायक तक सिमटी इनेलो फिलहाल अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है। प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि पहले 22 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाएंगे। इसके बाद नई नियुक्तियों पर देखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment