Breaking

Wednesday, July 22, 2020

सरकारी आवास खाली करने के बाद कुछ दिनों तक गुड़गांव में रहेंगी प्रियंका गांधी

*गुरुग्राम में अस्थाई तौर पर रहेंगी, दिल्ली में उनके एक मकान में मरम्मत का काम चल रहा है, मरम्मत पूरी होने तक प्रियंका गांधी गुरुग्राम के डीएलएफ में स्थित अरालिया सोसाइटी में रहेंगी*

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दिल्ली में अपना सरकारी बंगला खाली करने के बाद गुरुग्राम के सेक्टर-42 में स्थित डीएलएफ के अरालिया सोसाइटी में रहेंगी। दरअसल प्रियंका के लिए दिल्ली में ही एक किराये का मकान देखा गया है, लेकिन उसमें फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है। उसकी मरम्मत पूरी होने तक वे गुड़गांव में रहेंगी। 

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के सुजान सिंह पार्क के पास प्रियंका गांधी के लिए एक घर देखा गया है। उसमें फिलहाल उन्होंने शिफ्ट नहीं किया है। वहां करीब दो महीने मरम्मत में लग सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील मानी जाने वाली अरलिया में वे रहने के लिए आएंगी। इस सोसाइटी में कुछ दिन आकर रहेंगी प्रियंका गांधी।

अरलिया में सीआरपीएफ की गतिविधियां बढ़ी

अरलिया में प्रियंका गांधी के आने से पहले ही सीआरपीएफ के जवानों की गतिविधियां यहां बढ़ गई हैं। सीआरपीएफ के जवान लगातार वहां निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। प्रियंका के पास जेड प्लस सिक्योरिटी है। 1 जुलाई को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने उन्हें 31 जुलाई तक सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया था। 

सबसे महंगी और पॉर्श सोसाइटी है अरालिया

प्रियंका गांधी जिस सोसाइटी में रहने आ रही हैं। वह गुरुग्राम की सबसे महंगी और पॉर्श सोसाइटी है। यह सोसाइटी कई लेयर सिक्योरिटी को फॉलो करती है। किसी व्यक्ति को अंदर मिलने के लिए नहीं जाना है तो सबसे पहले रेजिडेंट द्वारा एक मैसेज विजिटर के पास भेजा जाएगा। इसके बाद उस मैसेज से पासकोड जैनरेट होगा। उससे ओटीपी मिलेगा, उस ओटीपी को एंट्र करने के बाद अंदर जाने दिया जाता है। 

No comments:

Post a Comment