Breaking

Friday, July 31, 2020

राजनीति से आउट हुई बबीता फौगाट

राजनीति से आउट हुई बबीता फौगाट

चंडीगढ़। राजनीति से आउट हो चुकी बबीता फौगाट ने फिर से सरकारी नौकरी का रूख कर लिया है। हरियाणा सरकार ने करीब एक साल के अंतराल के बाद दंगल गर्ल बबीता फौगाट को खेल विभाग में उप-निदेशक के पद पर तैनाती दी है। बबीता के अलावा जींद जिला की कविता को भी इसी पद पर तैनाती मिली है।
खेल विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी ने दोनों खिलाडिय़ों की ए ग्रेड के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। विधानसभा चुनाव में चरखी दादरी से चुनाव लडऩे वाली बबीता फौगाट तीसरे नंबर पर रहीं थी। अब प्रदेश सरकार ने उन्हें खेल विभाग में नियुक्ति दी है।
प्रदेश सरकार की आउटस्टैंंिडंग स्पोट्र्स पर्सन पॉलिसी के तहत बबीता और कविता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों खिलाडिय़ों के नियुक्ति आदेश में साफ किया गया है कि वे व्यावसायिक खेलों में भाग नहीं ले पाएंगी। हालांकि वे प्रदेश और देश के लिए खेलना जारी रख सकेंगी।
बबीता फौगाट कुश्ती की प्लेयर है और 2014 के कॉमन वेल्थ खेलों में गोल्ड मैडल हासिल किया था। खेल कोटे से बबीता को हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया। बबीता के पिता पहलवान महाबीर सिंह फौगाट, डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला की जननायक जनता पार्टी में सक्रिय रहे। वह जेजेपी के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे लेकिन 2019 के विधानसभा चुनावों से पहले महाबीर फौगाट ने जेजेपी छोडक़र भाजपा ज्वाइन कर ली।
इसी दौरान बबीता फौगाट ने भी हरियाणा पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दिया और वे भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा ने उन्हें चरखी दादरी हलके से चुनावी रण में भी उतारा लेकिन वे तीसरे नंबर पर रहीं। इसके बाद बबीता फौगाट अपने कई ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहीं। तब्लीगी जमातियों के मामले में उन्होंने विवादास्पद टिप्पणी की थी। अब राज्य सरकार ने बबीता को खेल कोटे के तहत खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया है।

No comments:

Post a Comment