Breaking

Wednesday, August 5, 2020

अजय सिंह चौटाला बोले, इनसो ने सामाजिक सरोकार बखूबी निभाए

अजय सिंह चौटाला बोले, इनसो ने सामाजिक सरोकार बखूबी निभाए

इनसो के 18वें स्थापना दिवस पर डॉ. अजय सिंह चौटाला  ने इनसो का झंडा फहराया और ऑनलाइन रैली कर युवाओं को संदेश देते हुए कहा इनसो ऐसा छात्र संगठन है जिसने 18 वर्षों में छात्र हितों के साथ-साथ समाजिक सरोकार को बखूबी निभाते हुए बुलंदियों को छुआ।

चंडीगढ़।  पिछले 17 सालों में छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (INSO) ने न केवल छात्रों की आवाज को बुलंद किया बल्कि सामाजिक सरोकारों की कसौटी पर भी खरी उतरी है। यह बात इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला  ने कही। वे बुधवार को इनसो के 18वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक ऑनलाइन रैली को संबोधित करते हुए युवाओं को अपना संदेश दे रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने चंडीगढ़ स्थित इनसो केंद्रीय कार्यालय पर इनसो का झंडा स्थापित किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, इनसो कार्यालय सचिव मोंटू दलाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment