Breaking

Sunday, August 2, 2020

बड़ी खबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पॉजिटिव, अमिताभ पहुंचे घर

बड़ी खबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पॉजिटिव, अमिताभ पहुंचे घर

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते देश में जहां कहर ढहा रखा है, वहीं कंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी ट्वीटर पर दी है। दूसरी ओर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना को हराकर घर पहुंच गए है। ज्ञात रहे कि अमिताभ को 11 जुलाई को नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
ताजा मिले समाचार के अनुसार रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने रविवार शाम को एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उनकी तबीयत तो ठीक है लेकिन डॉक्टर्स के कहने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। शाह ने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्होंने टेस्ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया जो भी पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आएं हों, वे खुद को आइसोलेट करवा कर अपनी जांच कराएं।
वहीं, महानायक अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। ये खबर अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर सभी के साथ शेयर की है। 11 जुलाई से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है यानि बिग बी अब ठीक हो गए हैं। बिग बी को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और वो अपने घर पहुंच गए हैं।

No comments:

Post a Comment