Breaking

Wednesday, August 12, 2020

यमुनानगर:बच्चों को खेलने और पत्नी को काम पर भेजकर पति ने घर में लगाया फांसी का फंदा

यमुनानगर:बच्चों को खेलने और पत्नी को काम पर भेजकर पति ने घर में लगाया फांसी का फंदा

यमुनानगर की दुर्गा गार्डन कॉलोनी में रहता था 29 वर्षीय मृतक,पुलिस और पड़ोसियों का कहना नशे का आदी था

यमुनानगर : जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी 29 साल के गुलबहार ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान घर में कोई नहीं था। उसकी पत्नी काम पर गई थी और बच्चे गली में खेल रहे थे। जब बच्चे घर गए तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। आसपास के लोगों को बच्चों ने बुलाया तो खिड़की से देखा कि वह फंदे पर लटका है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और पड़ोसियों के अनुसार मृतक नशा करता था। इस बात से भी घर में झगड़ा रहता था।
मकान मालिक राम कुमार ने बताया कि उनके मकान में गुलबहार किराए पर रहता था। उसने सुबह अपने बच्चे खेलने के लिए भेज दिए और पत्नी काम पर भेज दी। कुछ देर खेलने के बाद जब बच्चे घर गए तो तो देखा कि पिता कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे।
जब शोर हुआ तो दरवाजा किसी तरह खोलकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। उनका कहना है कि वह मेटल फैक्ट्री में पॉलिश का काम करता था। वहीं जांच अधिकारी विजय वालिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह बात सामने आई है कि मृतक नशा करता था। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment