Breaking

Showing posts with label Yamunanagar News. Show all posts
Showing posts with label Yamunanagar News. Show all posts

Sunday, February 7, 2021

February 07, 2021

दोस्त को डूबता देख नहर में कूदा युवक, दोनाें बहे

यमुनानगर : दोस्त को डूबता देख नहर में कूदा युवक, दोनाें बहे

यमुनानगर : शहर के हमीदा हेड के पास घूमने के लिए गए दो दोस्त आवर्धन नहर में डूब गए। अभी तक नहर में डूबे युवकों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से युवकों की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हमीदा निवासी अभिषेक 21 अपने दोस्तों गांव पिरथीपुर निवासी 22 वर्षीय गौरव, सागर व संदीप के साथ दोपहर डेढ़ बजे हमीदा हेड की तरफ घूमने गए थे। इस दौरान अभिषेक आवर्धन नहर में मुंह धोने के लिए गया तो उसका अचानक पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। उसे पानी में डूबते देख उसका दोस्त गौरव उसे बचाने के लिए पानी में कूदा तो वह भी पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके दोस्तों ने घटना की सूचना उनके परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की सहायता से उन्हें ढूंढने का प्रयास किया लेकिन अभी तक उनका कुछ भी पता नहीं चला। खबर लिखे जाने तक गोताखोर युवकों की तलाश में जुटे थे।
उधर, पुलिस अधिकारी दौलत राम ने बताया कि नहर में युवकों की तलाश जारी है। युवकों के बरामद होने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Sunday, October 11, 2020

October 11, 2020

इंसाफ की मांग:यमुनानगर में पति ने पहले पत्नी फिर खुद पर डाला तेल, सुसाइड का प्रयास, लोगों ने बचाए

इंसाफ की मांग:यमुनानगर में पति ने पहले पत्नी फिर खुद पर डाला तेल, सुसाइड का प्रयास, लोगों ने बचाए

यमुनानगर : लघु सचिवालय के सामने सुबह से इंसाफ के लिए बैठे दंपती ने शाम के समय खुद पर तेल डालकर सुसाइड का प्रयास किया। गुप्तचर विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें आत्मदाह करने से रोका। इसी बीच पुलिस कर्मचारी भी वहां पर पहुंच गए। खुद के ऊपर तेल डालने वाले व्यक्ति ने वहां पर पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। उसका कहना था कि पुलिस कर्मचारियों ने उसकी पत्नी का घर आकर हाथ पकड़ा।
पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कई बार धरना और शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए पति-पत्नी ने लघु सचिवालय के सामने आत्मदाह करने का फैसला लिया था। व्यक्ति का कहना था कि अगर वह गलत है तो उसे पुलिस यहीं पर सजा दे सकती है। डीएसपी से लेकर एसएचओ तक उसे धमकाते हैं।

Sunday, August 30, 2020

August 30, 2020

क्राइम:9 महीने पहले हुई थी शादी, रात में नहीं पहुंचा घर, सुबह खेतों में मिली डेडबॉडी, दोनों पैर थे बंधे

क्राइम:9 महीने पहले हुई थी शादी, रात में नहीं पहुंचा घर, सुबह खेतों में मिली डेडबॉडी, दोनों पैर थे बंधे

0

यमुनानगर के नवा शहर का रहने वाला था मृतक, रस्सी से बांध रखे थे पैर, शव पर नहीं मिले कोई निशान

यमुनानगर : यमुनानगर के गांव नवा शहर निवासी तेजपाल का शव बड़ी पाबनी गांव के पास खेतों में पड़ा मिला। उसके पैर रस्सी से बांध रखे थे। जिसे देखकर लग रहा था कि हत्या कर बाद में शव ठिकाने लगाया गया। हालांकि उसके शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं मिली । सुबह छह बजे जब राहगीरों ने शव सड़क किनारे खेतों में देखा तो सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया।
तेजपाल छोटी पाबनी में चिकन की दुकान चलता था। उसकी नौ माह पहले ही शादी हुई थी। उसके भाई राम अवतार ने बताया कि उसका भाई रात को घर नहीं आया था। वे इंतजार करते रहे। सुबह उसका शव बड़ी पाबनी में खेतों के पास पड़ा होने की सूचना आई।
छप्पर थाना के एसएचओ बलराज सिंह ने बताया कि तेजपाल की मौत के मामले में परिवार ने किसी पर कोई शक नहीं जताया। लेकिन हालात से पता चलता है कि उसकी हत्या की गई इसलिए इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
August 30, 2020

यमुनानगर:अस्पताल स्टाफ ने बताया मृत, पोस्टमार्टम कराने पुलिस पहुंची तो जिंदा थी महिला, परिवार ने कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी

अस्पताल स्टाफ ने बताया मृत, पोस्टमार्टम कराने पुलिस पहुंची तो जिंदा थी महिला, परिवार ने कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी

शव का संस्कार करने के लिए श्मशान तक तैयारी हो चुकी थी, महिला के परिवार से एक व्यक्ति जबरदस्ती आईसीयू में गया तो देखा डॉक्टर इलाज कर रहे थे।

यमुनानगर : शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ने महिला को मृत बता दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो महिला वेंटिलेटर पर जिंदा मिली। अस्पताल स्टाफ ने परिजनों को मौत होने की सूचना दे दी थी। शव का संस्कार करने के लिए श्मशान तक तैयारी हो चुकी थी। 2 घंटे तक परिजन इंतजार करते रहे। इससे गुस्साए महिला के परिवार से एक व्यक्ति जबरदस्ती आईसीयू में चला गया। वहां देखा तो महिला जिंदा थी। डॉक्टर इलाज कर रहे थे।
महिला ने हाथ-पैर हिलाए और जीभ तक बाहर निकाल कर दिखाई। यह देखकर वह हैरान रह गया। फिलहाल महिला जिंदा है और वहीं इलाज चल रहा है। उधर, डॉक्टर का कहना है कि महिला को मृत घोषित नहीं किया था। उसकी हालत बेहद खराब थी। वहीं, परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। जठलाना थाना एरिया के एक गांव निवासी की महिला की 3 दिन पहले हालत बिगड़ गई थी।
उसे पेट दर्द और सांस लेने में दिक्कत थी। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। शुक्रवार शाम 4 बजे बता दिया कि सांसें नहीं चल रहीं, लेकिन परिजन बोले कि वेंटिलेटर से मत हटाना। महिला के मायके वाले शक के चलते पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। जठलाना थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि रुक्का आया था कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करना है। आईओ को भेजा तो पता चला कि महिला जिंदा है।

Friday, August 28, 2020

August 28, 2020

यमुनानगर में क्राइम:दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद के पति की 5 गोलियां मारकर हत्या, आरोपियों ने पहले नाम पूछा फिर की अंधाधुंध फायरिंग

यमुनानगर में क्राइम:दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद के पति की 5 गोलियां मारकर हत्या, आरोपियों ने पहले नाम पूछा फिर की अंधाधुंध फायरिंग

यमुनानगर आईटीआई के पास शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने 6 से 7 राउंड फायर किए और व्यापारी को गोली मारकर फरार हो गए। मृतक पूर्व पार्षद का पति है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि व्यापारी को धमकी मिल रही थी।
जानकारी के मुताबिक रघुनाथ (60) आईटीआई यमुनानगर के पास इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी पुष्पलता यमुनानगर की पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। शुक्रवार को आम दिनों की तरफ वे दुकान पर आ गए थे। करीब 12 बजे 1 बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचते हैं। दोनों पहले दुकान के अंदर आते हैं और व्यापारी से उसका नाम पूछते हैं।

नाम पूछते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने करीब 6 से 7 राउंड फायर किए। इनमें से 5 गोली रघुनाथ को लगी। गोली मारते ही आरोपी बाइक पर फरार हो गए। रघुनाथ को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के वक्त दो लोग थे दुकान में मौजूद

वारदात के वक्त दो लोग दुकान के अंदर मौजूद थे। दोनों वहां पर काम करने वाले कर्मचारी थे। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई वे जान बचाकर इधर-उधर भाग खड़े हुए। उनमें से एक दुकान के अंदर ही छिप गया। उन्होंने पूरा मंजर अपनी आंख से देखा। दुकान में सीसीटीवी लगे हुए थे लेकिन वारदात के वक्त सीसीटीवी बंद पड़े हुए थे।परिजनों का आरोप धमकी मिल रही थी
परिजनों का कहना है कि मृतक रघुनाथ को पिछले काफी दिनों से धमकी मिल रही थी। उनकी हत्या उसी आरोपी ने करवाई है जो उन्हें धमकी दे रहा था। हालांकि अभी तक उसके नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी यमुनानगर कमलदीप मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Wednesday, August 12, 2020

August 12, 2020

यमुनानगर:बच्चों को खेलने और पत्नी को काम पर भेजकर पति ने घर में लगाया फांसी का फंदा

यमुनानगर:बच्चों को खेलने और पत्नी को काम पर भेजकर पति ने घर में लगाया फांसी का फंदा

यमुनानगर की दुर्गा गार्डन कॉलोनी में रहता था 29 वर्षीय मृतक,पुलिस और पड़ोसियों का कहना नशे का आदी था

यमुनानगर : जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी 29 साल के गुलबहार ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान घर में कोई नहीं था। उसकी पत्नी काम पर गई थी और बच्चे गली में खेल रहे थे। जब बच्चे घर गए तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। आसपास के लोगों को बच्चों ने बुलाया तो खिड़की से देखा कि वह फंदे पर लटका है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और पड़ोसियों के अनुसार मृतक नशा करता था। इस बात से भी घर में झगड़ा रहता था।
मकान मालिक राम कुमार ने बताया कि उनके मकान में गुलबहार किराए पर रहता था। उसने सुबह अपने बच्चे खेलने के लिए भेज दिए और पत्नी काम पर भेज दी। कुछ देर खेलने के बाद जब बच्चे घर गए तो तो देखा कि पिता कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे।
जब शोर हुआ तो दरवाजा किसी तरह खोलकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। उनका कहना है कि वह मेटल फैक्ट्री में पॉलिश का काम करता था। वहीं जांच अधिकारी विजय वालिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह बात सामने आई है कि मृतक नशा करता था। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

Friday, August 7, 2020

August 07, 2020

कंस्ट्रक्शन विंग में मिला बड़ा फर्जीवाड़ा यमुनानगर में 4 करोड़ का काम करा बिजली निगम से फर्म को 10 करोड़ की कराई पेमेंट

कंस्ट्रक्शन विंग में मिला बड़ा फर्जीवाड़ा यमुनानगर में 4 करोड़ का काम करा बिजली  निगम से फर्म को 10 करोड़ की कराई पेमेंट

यमुनानगर। बिजली निगम की कंस्ट्रक्शन विंग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। साल 2014 में चंडीगढ़ की एक फर्म को फीडर पर मरम्मत का काम दिया गया। फर्म ने जितना काम किया,उससे कहीं ज्यादा पेमेंट करा ली। चार करोड़ का काम कर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की पेमेंट फर्म ने ले ली। आरोप है कि यह खेल फर्म ने बिजली निगम के ही अधिकारियों से मिलकर खेला।

शक है कि इसमें अधिकारियों ने मोटी रिश्वत ली। इस फर्जीवाड़े का खुलासा काम पूरा होने के चार साल बाद हुआ। जांच के लिए अधिकारियों की कमेटी बनी। जिस फर्जीवाड़े का शक था जांच में वह सही निकला। इस पर केस दर्ज कराने का फैसला लिया गया। जिन अधिकारियों के खिलाफ फर्म का साथ देने के सबूत मिले उन पर विभागीय एक्शन के साथ-साथ केस भी कराया गया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

33 फीडर थे,19 पर काम किया,वह भी पूरा नहीं 

शिकायतकर्ता बिजली निगम की कंस्ट्रक्शन विंग के एसडीओ संदीप पाहूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिजली निगम की ओर से चंडीगढ़ की फर्म अरविंद्र इलेक्ट्रिकल को एक ठेका दिया था। इसमें 11 केवी लाइन,नए फीडर के निर्माण, उपकरणों की सप्लाई समेत अन्य काम करने थे। काम 19 मई 2015 तक करना था। मामला साल 2019 में सामने आया कि अरविंदर इलेक्ट्रिकल ने दर्शाए गए 33 फीडर में से केवल 19 फीडर पर कार्य पूरा किए बिना ही नौ जून 2015 तक 10 करोड़, 16 लाख, 63 हजार, 681 रुपए की पेमेंट ले ली।
निगम के अनुसार फर्म की ओर से करीब चार करोड़ का ही काम किया गया। छह करोड़ रुपए ज्यादा फर्म ने लिए। इसकी जांच के लिए अधिकारियों की टीम ने जांच में फर्म को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया,लेकिन फर्म की ओर से कोई नहीं आया। कमेटी ने 24 जनवरी 2020 को अपनी रिपोर्ट सौंपी कि बिजली निगम को 6 करोड़,9 लाख, 4 हजार, 331 रुपए का नुकसान हुआ। यह राशि फर्म को बिजली निगम को लौटाने के लिए नोटिस भेजा गया, लेकिन कंपनी ने पैसे नहीं लौटाए।
वहीं जांच में यह भी सामने आया कि फर्म को छह करोड़ से ज्यादा का फायदा और निगम को नुकसान पहुंचाने में तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता निर्माण सतीश कुमार, उपमंडल अधिकारी निर्माण बलवान सिंह, कार्यकारी अभियंता केएस भोरिया, एसके मक्कड़ और मंडल लेखाकार नफे सिंह की भूमिका स्पष्ट दिखती है। फर्म को फायदा पहुंचाने में और भी अधिकारी और लोग हो सकते हैं। संदीप पाहूजा की शिकायत पर पुलिस ने फर्म और अधिकारियों पर धारा- 406, 417, 420, 465, 468, 471, 475, 120बी और करप्शन एक्ट में केस दर्ज किया है।

Saturday, August 1, 2020

August 01, 2020

हरियाणा में ऐसे मनाई गई बकरीद

हरियाणा में ऐसे मनाई गई बकरीद

यमुनानगर : मस्जिदों में इमाम समेत पांच लोगों ने ही नमाज पढ़ी। बाकी लोगों ने घरों पर ही रहकर ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की की दुआ मांगी। वहीं मुस्लिम बाहुल्य फरीदाबाद, गुरुग्राम और नूंह जिले में मस्जिदों में नमाज पर प्रतिबंध रहा।

हरियाणा में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महामारी कोरोना वायरस की वजह से इस बार ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़ी ही एहतियात से मनाया।  मस्जिदों में इमाम समेत पांच लोगों ने ही नमाज पढ़ी। बाकी लोगों ने घरों पर ही रहकर ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की की दुआ मांगी। मस्जिदों के इमामों ने कोरोना संक्रमण के चलते पहले ही लोगों को घरों में ही नमाज अता करने की अपील की थी। वहीं मुस्लिम बाहुल्य फरीदाबाद, गुरुग्राम, और नूंह जिले में मस्जिदों में नमाज पर प्रतिबंध रहा।
ग्रामीण आंचलों की मस्जिदों में एक्का दुक्का स्थानों पर जरूर नमाज अता की गई जिसमे सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया। घरों में नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को देखते हुए प्रदेश भर की मस्जिदों व ईदगाह पर लगातार नजर रखी जा रही थी। कोरोना संक्रमण वायरस के चलते सभी धार्मिक, भीड़ भाड़ वाले प्रतिष्ठानों पर पहले ही रोक लगाई हुई है। जिसके मध्यनजर लोगों ने घरों में रहकर ही बकरीद मनाई। हालांकि ईद उल अजहा (बकरीद) पर सदका, फितरा, जकात जमा कराई, वहीं गरीबों को दान दिया। जींद के इमाम दीन मोहम्मद ने मुस्लिम समुदाय ने बताया कि लोगों को घरों में रहकर नमाज अता की है। भाइचारे को मजबूत करने व विश्व शांति, कौमी एकता की दुआ अल्लाताला से मांगी। इमाम दीन मोहम्मद ने कहा कि ईद का त्योहार हमें भाईचारे का संदेश देता है, जिससे मिल जुल कर रहने की प्रेरणा मिलती है। ईद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विश्व में अमन चैन की दुआ मांगी गई।

Thursday, June 25, 2020

June 25, 2020

यूपी में प्रिंटर से बनाते थे नोट, दो आरोपी गिरफ्तार 2 लाख 20 हजार रुपए की जाली करंसी बरामद

 दो आरोपी गिरफ्तार 2 लाख 20 हजार रुपए की जाली करंसी बरामद

यमुनानगर : सीआईए टू की टीम ने नकली नोटों के मामले में बड़ा खुलासा किया है। दावा है कि यूपी में प्रिंट होकर नकली नोट यमुनानगर में सप्लाई किए जा रहे थे। बाजार में इन नकली नोटों को चलाने के लिए महिलाओं और मंदिर के पुजारी को चुना गया। मंदिर का पुजारी दान में आए पैसों में इन नोटों को मिलाकर चलाता था। वहीं महिलाएं बाजार में छोटा-छोटा सामान लेने के लिए बड़े-बड़े नोट देती थी।

पुलिस ने अब इन नोटों को छापने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उप्र के सहारनपुर जिले के गांव जीवाला निवासी गुलबहार व मिर्जापुर निवासी पंकज को अब काबू किया गया है। अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और दो लाख बीस हजार रुपए की जाली करंसी भी पकड़ी गई है। महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कड़ियां जुड़ती चली गई। सीआईए टू इंचार्ज रूपाली ने बताया उनकी टीम ने इस मामले में दिन रात काम किया। इसीलिए नोट चलाने वालों से लेकर बनाने वाले पकड़े गए। पुजारी गांव घिलौर के मंदिर में रहता है।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि अपराध शाखा-2 की टीम ने नकली नोट गिरोह के सरगना सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान उप्र के सहारनपुर जिले के गांव जीवाला निवासी गुलबहार व मिर्जापुर निवासी पंकज के रूप में हुई। उनके कब्जे से 2 लाख 20 हजार के नकली नोट, कंप्यूटर व प्रिंटर भी बरामद हुए हैं। 12 जून को साढौरा थाने में सुमत जैन की शिकायत पर प्रीतो व मनजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
प्रीतो व मनजीत कृष्ण हलवाई की दुकान पर आई थी। यहां से 40 रुपये का सामान लेकर 500 का नकली नोट थमा दिया। बदले में पैसे लेकर वहां से फरार हो गई थी। बाद में नोट देखा, तो नकली होने का पता लगा। जिसके बाद बाजार में प्रीतो पकड़ी गई थी। जबकि मनजीत फरार हो गई थी। बाद में उसे भी गिरफ्तार किया गया।

*इस केस की तफ्तीश अपराध शाखा-2 ने की।*

 प्रीतो व मनजीत से पूछताछ के बाद पता लगा कि वह ऊंचा चांदना निवासी श्रवण से नकली नोट लेकर आती थी। जिस पर 19 जून को श्रवण को हिरासत में लिया गया। श्रवण ने आगे बताया कि वह गांव घिलौर माजरी के बिजेंद्र से नकली नोट लेकर आता था। श्रवण ही इन नकली नोटों को प्रीतो व मनजीत को देता था। बिजेंद्र के पास से 500-500 रुपए के सात नकली नोट बरामद हुए। जिस पर इन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही मास्टरमाइंड पंकज व गुलबहार की तलाश की जा रही थी।

*गिरोह में दो महिलाएं व 4 पुरुष शामिल*

इस दौरान अपराध शाखा-2 की टीम को पता लगा कि पंकज हथनीकुंड बैराज से होता हुआ जिले में आएगा जिस पर उसे नाकाबंदी कर दबोच लिया गया। उसके पास से 2000 के 10 नकली नोट मिले। उससे पूछताछ के बाद उसके साथी गुलबहार को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी गुलबहार के कब्जे से 2000 के 25 नोट बरामद किए गए। इस गिरोह में दो महिलाएं व 4 पुरुष शामिल थे। इस गिरोह से कुल 2 लाख 20 हजार के नकली नोट बरामद किए गए।

प्रिंटर से छापे थे नकली नोट

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने प्रिंटर से फोटोस्टेट कर नकली नोट छापे थे। 500 से लेकर ₹2000 तक का नोट उन्होंने छपा था। उनका कहना है कि दूर से देखने में नोट असली लगते थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह इस तरह से पकड़े जाएंगे।

Tuesday, June 23, 2020

June 23, 2020

अवैध शराब बेचने के शक में / ठेकेदारों ने पहले बाइक सवार युवक को गाड़ी से टक्कर मारी, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फायर भी किया

आरोपियों को हमले से बाल-बाल बचा युवक, वीडियो भी वायरल, यमुनानगर के चूना भट्ठी रोड की घटना

यमुनानगर. यमुनानगर के चूना भट्ठी रोड पर शराब ठेकेदारों ने एक बाइक सवार युवक को पहले गाड़ी से टक्कर मारी, इसके बाद उसे दौड़ा-दौडाकर पीटा। युवक पर एक फायर भी किया गया, हालांकि वह बच गया। घायल अवस्था में युवक ने भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि युवक पर हमला अवैध शराब की बिक्री के शक में हुआ था। युवक अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*लाठी-डंडे लेकर आरोपी युवक के पीछे भागते हुए,*आसपास खड़े लोगों ने घटना का वीडियो बनाया*

यमुनानगर की रायपुर कॉलोनी में रहने वाले प्रिंस शर्मा ने थाने में दी शिकायत में बताया है कि उसका चूना भट्टी रोड पर जनरल स्टोर है। 22 जून शाम 6 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था कि एक गाड़ी ने आकर उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। वह नीचे गिर गया। 

उस गाड़ी से करनाल के सालवन गांव का रहने वाला राजिंद्र उर्फ चीता और अशोक उर्फ शोकी व दो अन्य साथी उतरे। उनके हाथ में डंडे, पाइप, बंदूक और लोहे की रॉड थी। उन्होंने प्रिंस को मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक अन्य गाड़ी आकर रूकी, उस गाड़ी में सुरेंद्र राणा सवार था। सभी ने पीटना शुरू कर दिया। 

सुरेंद्र राणा की कार से एक लड़का उतरा था, उसने जान से मारने की धमकी देते हुए फायर कर दिया। गोली सिर के ऊपर से निकल गई। वह उनसे बचने के लिए भागा और छिप गया। वे काफी देर तक उसे ढूंढते रहे। फिर कुछ लड़कों ने वापिस घटनास्थल पर आकर उसकी बाइक को तोड़ दिया। 

इसके बाद वह घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा। जहां मेडिकल करवाया। इस पूरी घटना का वहां खड़े कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। प्रिंस का कहना है कि ये लोग पुरानी रंजिश पाले हुए हैं। इनसे उसका 2014 में भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने अब प्रिंस की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रिंस ने शिकायत में जिक्र नहीं किया है लेकिन मामला अवैध शराब बिक्री से जुड़ा हुआ है। आरोपी शराब ठेकेदार हैं और उन्होंने प्रिंस पर अवैध शराब बिक्री के शक में हमला किया है।