Breaking

Friday, October 9, 2020

कैथल में हादसा:खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में लगी आग, पति-पत्नी और 6 बच्चों की बाल-बाल बची जान

कैथल में हादसा:खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में लगी आग, पति-पत्नी और 6 बच्चों की बाल-बाल बची जान

कैथल : कैथल जिले के गांव मटौर में गुरुवार सुबह एक घर में आग लग गई। हादसे की वजह रसोई गैस सिलेंडर की लीकेज को बताया जा रहा है, जिसके बाद कुछ ही दर में पूरे घर में आग फैल गई। घर के आठ लोगों ने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

पत्नी और बच्चों के साथ बाल-बाल बचा टेलर प्रदीप हादसे के बारे में जानकारी देते हुए।


कलायत में रेडीमेड गारमेंट्स शॉप पर टेलरिंग का काम करने वाले प्रदीप ने बताया कि रसोई में रखा सिलेंडर कब लीक हो गया, पता ही नहीं चला। सुबह जैसे ही खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो इसने आग पकड़ ली। धीरे-धीरे आग पूरे घर में फैल गई। लपटें उठती देखकर पड़ोसी भी वहां पहुंचे। घर के सदस्यों को बाहर निकालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना दमकल विभाग को दी गई। लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। प्रदीप ने बताया कि घर में उसके और उसकी पत्नी के अलावा 5 लड़कियां और एक लड़का यानि कुल मिलाकर आठ सदस्य हैं। इस घटना में उसका परिवार तो बाल-बाल बच गया, लेकिन इस घटना में उसे काफी नुकसान हुआ है। मकान में रखा सामान, चारपाई, बिस्तर, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। बिल्डिंग भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

No comments:

Post a Comment