Breaking

Friday, October 16, 2020

प्रेम विवाह:मां ने मजदूरी कर दहेज का सामान जुटाया, बारात आने से 10 दिन पहले बेटी ने पड़ोसी से रचाई शादी

प्रेम विवाह:मां ने मजदूरी कर दहेज का सामान जुटाया, बारात आने से 10 दिन पहले बेटी ने पड़ोसी से रचाई शादी
















यमुनानगर : जिस बेटी की शादी के लिए मां फैक्टरी में मजदूरी कर पैसे जोड़ रही थी वह बेटी मां के सपनों को कुचलते हुए रात को घर से निकल गई और अपने पड़ोसी से शादी रचा ली। घर में दहेज देने के लिए सामान खरीद कर रखा हुआ था। 10 दिन बाद बेटी की घर में बारात आनी थी। मां अपने रिश्तेदारों से लेकर जान पहचान के लोगों को शादी के कार्ड तक दे चुकी है लेकिन बेटी के परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने से शादी की खुशियां गम में बदल गई।
लड़की की मां का आरोप है कि उसे नहीं पता कि उसकी बेटी ने शादी कर ली। पुलिस उसके घर पर आती है, बेटी की उम्र संबंधी दस्तावेज मांगती है। जब वह थाना से लेकर एसपी तक शिकायत दे चुकी है। महिला का आरोप है कि उसे शक है कि उसकी बेटी को जबरदस्ती रखा है। उसके साथ गलत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि लड़की बालिग है और वह मर्जी से शादी कर चुकी है।

*19 अक्टूबर को होनी थी शादी चार की रात को बेटी घर से लापता*

तीर्थ नगर की टपरी निवासी महिला ने एसपी को शिकायत दी है कि वह बेटी का परिवार की सहमति से रिश्ता कर चुकी थी। 19 अक्टूबर को बेटी की शादी तय की थी। वह शादी के लिए फर्नीचर समेत ज्वेलरी का सारा सामान खरीद चुकी थी। चार अक्टूबर रात को उसकी बेटी को पड़ोसी ले गया। घर से बेटी एक जोड़ी सोने की बालियां, हस्तीबंद चांदी, पाजेब और दो लाख रुपए लेकर गई है।

*शादी के लिए कर्ज लिया था*

महिला का कहना है कि वह झाड़ू फैक्टरी में मजदूरी करती है। बेटी का यूपी में रिश्ता तय किया था। उसने शादी के लिए कर्ज लिया था। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसकी बेटी को कहीं पर छिपाकर रखा हुआ है। इसे लेकर उसने शिकायत सदर यमुनानगर थाने में दी थी।

*लड़की शादी कर चुकी, अपने ससुराल में है*

सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से शादी कर चुकी है। कोर्ट में भी वह बयान दे चुकी है कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है। अब लड़की अपने ससुराल में है। शादी के बाद लड़की और उसकी मां के बीच बातचीत भी कराई गई है।

No comments:

Post a Comment