Breaking

Friday, October 16, 2020

आक्रोश:किसानों के पक्ष में राष्ट्रीय महिला जाट मंच की सदस्य ने किया विरोध प्रदर्शन

आक्रोश:किसानों के पक्ष में राष्ट्रीय महिला जाट मंच की सदस्य ने किया विरोध प्रदर्शन

गुरुग्राम : ( विनीता )राष्ट्रीय महिला जाट मंच की महिलाओं ने गुरुवार को किसानों के पक्ष में राजीव चौक से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन कर बनाए गए कानूनों में बदलाव की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं किसानों के रंग में रंगी नजर आई। तीन ट्रैक्टरों में सवार महिलाएं नारेबाजी करती हुई लघु सचिवालय पहुंची।

राष्ट्रीय महिला जाट मंच की संस्थापक रमा राठी ने बताया कि किसानों की फसल का न्यूनतम निर्धारित मूल्य मिलना चाहिए, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू होनी चाहिए और मंडियों का नवीनीकरण होना चाहिए। उक्त मांगों को लेकर महिला सदस्यों ने मौके पर आए तहसीलदार जावेन्द्र मलिक को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला जाट मंच की उप-प्रधान डॉ पुष्पा धनखड़, नीलम गुलिया, आशा राठी ,मंजू देशवाल, गीतिका खत्री, सुमन हुड्डा , डॉ सुनीता कटारिया, डॉक्टर सोनू बल्हारा मौजूद थी।

No comments:

Post a Comment