Breaking

Wednesday, April 28, 2021

भाजपा राज में हो रही किसान-मजदूरों की बेकद्री

भाजपा राज में हो रही किसान-मजदूरों की बेकद्री

सिरसा : अपना भारत मोर्चा के संयोजक एवं पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा शासन में आज किसानों और मजदूरों की बेकद्री हो रही है। किसानों को मंडियों में सुविधाएं नहीं मिल रही और बारदाना भी पुराना दिया जा रहा है। डॉ. तंवर बुधवार को नाथूसरी चौपटा की अनाज मंडी में किसानों से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सरकारी दफ्तरों में किसानों की लूट हो रही है वहीं कोरोना काल में लाखों की संख्या में धरनों पर बैठे किसानों की कोई सुध नहीं ली जा रही। सौ से अधिक किसान मोर्चे पर शहीद हो चुके हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। किसानों की मांगों के आगे सरकार की हठधर्मी हैरान करती है। किसान तीन काले कानूनों को वापस लेने की मांग कर रही है लेकिन प्रधानमंत्री ने अब तक एक बार भी इस मुद्दे को लेकर बयान नहीं दिया। इतना ही नहीं केंद्रीय कृषि मंत्री भी बेतुकी बातें करके किसानों का आक्रोश बढ़ा रहे हैं। सरकार को चाहिए कि किसानों की जायज मांगें मानकर उनके साथ न्याय करे क्योंकि किसानों के कर्ज माफ करने और उनकी आय दुगुनी करने के वादे पर भाजपा सत्ता में आई थी।

No comments:

Post a Comment