Breaking

Saturday, May 8, 2021

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामसजन पाण्डेय का काेरोना से निधन

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामसजन पाण्डेय का काेरोना से निधन


रोहतक : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामसजन पाण्डेय का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। डा. पाण्डेय महान शिक्षाविद थे, जिसके कारण उनके असामयिक परलोक गमन से उत्तर भारत के संपूर्ण हिंदी शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पाण्डेय कोरोना से पीड़ित थे, जिसके कारण शुक्रवार पूर्वान्ह 11 बजे उनका निधन हो गया। महंत बालकनाथ ने अंतर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डा. पाण्डेय के असामयिक परलोक गमन से विश्वविद्यालय के समस्त परिवार को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। कुलपति पाण्डेय के निधन से इस दुखद घड़ी में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों ने भी कुलपति के परलोक गमन पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
डॉ. पाण्डेय ने चार वर्षों तक इस विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर अत्यंत निष्ठा और लगन से जो सेवा की है, जो सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी। संसार में जन्म और मृत्यु शाश्वत है, परंतु कुछ मनुष्य अपने सद्गुणों और कर्मों से हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। इसलिए इस मानव शरीर को परम प्रभु के स्मरण और सद्कर्मों में लगाकर हमें अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर सतीश चंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार ओपी सचदेवा, श्रीमती अंजना राव ने अपनी संवेदना व्यक्त हुए कहा कि कुलपति पाण्डेय का असामयिक निधन विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत दुखद है। इस दुखद घड़ी में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों ने भी कुलपति के परलोक गमन पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। संपूर्ण मस्तनाथ परिवार इस दुख की घड़ी में संतप्त परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

No comments:

Post a Comment