Breaking

Thursday, January 27, 2022

अकाली दल, कांग्रेस से त्रस्त पंजाब की जनता आप पार्टी को सत्ता में लाने का बना चुकी है मन : लक्ष्य गर्ग

अकाली दल, कांग्रेस से त्रस्त पंजाब की जनता आप पार्टी को सत्ता में लाने का बना चुकी है मन : लक्ष्य गर्ग

 आप नेता ने कहा : कांग्रेस ने देश और पंजाब दोनों को लूटा, अब कांग्रेस की विदाई का समय आया
जींद  : ( संजय कुमार ) ÷ आम आदमी पार्टी हरियाणा के पश्चिम जोन के प्रभारी लक्ष्य गर्ग ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और आने वाली 10 मार्च को आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाएगी और भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता से जुड़े मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी को लेकर काम किया गया है, उससे पंजाब की जनता बेहद प्रभावित है। अकाली दल और कांग्रेस जैसी भ्रष्ट सरकारों से त्रस्त पंजाब के लोग अब आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। वे आज जींद के एक निजी स्कूल में  पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ आप जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू ,जिला मीडिया प्रभारी डॉ गणेश कौशिक, जींद  महिला विधानसभा अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन , जींद अध्यक्ष तरसेम गोयल, उचाना अध्यक्ष अनिल सूदकैन, जींद संगठन मंत्री ईश्वर दास गोयल एडवोकेट , रामसिंह परदेसी अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ जींद , महिला उपाध्यक्ष शीला बंसल, नरवाना से महेंद्र गर्ग, जींद से पाला राम ,राजेश ढांडा , कृष्ण, अशोक ढांडा , रामेहर , राज कपूर, सफीदों से प्रवीण ,दीपक भांबू, सुरेश पवार, राजेश यादव, धर्मवीर यादव, सहित अनेक नेतागण मौजूद रहे।
आप नेता लक्ष्य गर्ग ने जींद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिला जींद हरियाणा का दिल है। जींद में आम आदमी पार्टी का संगठन  मजबूत है। जींद के बहुत लोगों की आस्था केजरीवाल सरकार की जन हितेषी जनहितकारी नीतियों में है।  जींद के अनेक लोग व अनेक कार्यकर्ता भी पंजाब चुनाव में भाग ले रहे हैं। जींद के लोगों की पंजाब में बहुत रिश्तेदार हैं। वे उनसे 20 फरवरी को पंजाब में होने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी का साथ देने की अपील करें ताकि पंजाब को विकास की गति को तेज किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब बदलाव का समय है। आम आदमी पार्टी ने नई राजनीति को देश में स्थापित करके दिखाया है। आम लोगों को राजनीति में लाकर अरविंद केजरीवाल ने एक नई पहल की है। जिसका देशभर में उन्हें समर्थन मिल रहा है। पंजाब के अलावा गोवा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ रही है और वहां भी उसे पूरा समर्थन मिल रहा है। 
उन्होंने कहा कि पंजाब के चुनावों में हरियाणा के आप कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग अकाली दल और कांग्रेस दोनों को देख चुके हैं। इन पार्टियों ने सरकारों ने पंजाब को कर्ज के बोझ तले दबा दिया। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जिस कारण वहां के युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। पंजाब में सत्ताधारी दलों की शह से ही नशा फल-फूल रहा है। अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब को नशामुक्त करने के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि चण्डीगढ़ में पार्टी को मिली जीत एक ट्रेलर थी। पंजाब की जनता 10 मार्च को असली फिल्म रिलीज करेगी और पंजाब में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ में भाजपा ने अपनी पॉवर का दुरूपयोग किया। लेकिन पंजाब की जनता भाजपा को ऐसा सबक सिखाएगी कि वहां उनका कोई षडयंत्र कामयाब नहीं हो पाएगा। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने देश और पंजाब दोनों को लूटा है। हाल ही में सीएम चन्नी के रिश्तेदारों के घर छापों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन छापों से सीएम चन्नी बौखला गए हैं। एक ईमानदार नेता को ऐसी कार्रवाई से घबराने की बजाय उसका सामना करना चाहिए। उनकी बौखलाहट साफ करती है कि पंजाब से कांग्रेस की विदाई का समय आ चुका है। क्योंकि राजनीतिक पार्टियों की यहां पर कथनी और करनी में अंतर है। उपरोक्त जानकारी देते हुए आगे गणेश कौशिक प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी आलाकमान द्वारा लक्ष्य गर्ग जॉन अध्यक्ष को जोन के सभी जिलों जींद के अलावा हिसार ,फतेहाबाद आदि जिलों में प्रेस के माध्यम से हरियाणा लोगों से पंजाब चुनाव भागीदारी करने की अपील का जिम्मा सौंपा हुआ है। हरियाणा के लोगों में भी पंजाब चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment